सांप को तीन बार गुस्साए युवक ने काटा : सांप की मौत , युवक स्वस्थ

by

नवादा : जहरीले सांप ने युवक को डंस लिया। इसके बाद गुस्साये युवक ने सांप को पकड़ लिया और उसने तीन बार उस सांप को काट लिया। इससे सांप की मौत हो गई। बिहार के नवादा जिले से एक हैरतअंगेज खबर सामने आई है। एक युवक ने सांप को ही काट लिया। चौकाने वाली बात यह हैं इसमें घटना में युवक की नहीं बल्कि सांप की ही मौत हो गई। युवक बिल्कुल स्वस्थ्य है। एहतियातन उसके करीबी उसे अस्पताल ले गए थे लेकिन डॉक्टर ने उसे खतरे से बाहर बताया है। डॉक्टर ने अनुसार, युवक के शरीर में जहर का कोई असर नहीं हुआ है। यह चौंकाने वाला मामला रजौली थाना क्षेत्र के जंगली इलाका की है।
युवक ने तीन बार सांप को काटा : रजौली थानाक्षेत्र के ढेलवा से खरौंद तक रेलवे लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। हरदिया के जंगली इलाकों में रेलवे लाइन बिछाने का कार्य अभी चल रहा है। गुरुवार रात को सभी मजदूर अपने ढेलवा रेलवे के बेस कैंप में सो रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने एक युवक को डंस लिया। इसके बाद गुस्साये युवक ने सांप को पकड़ लिया और उसने तीन बार उस सांप को काट लिया। इससे सांप की मौत हो गई। जैसे ही इस मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को हुई तो तुरंत युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती करवाया गया।
संतोष ने इसे टोटका बताया :
चिकित्सक सतीश चंद्र सिन्हा ने बताया कि सांप डसने की शिकायत मिली थी जिसके बाद युवक का इलाज किया गया है। युवक खतरे से बाहर है। युवक के शरीर में जहर का असर नहीं है। युवक का नाम संतोष लोहार है। वह झारखंड राज्य के लातेहार जिले के पाण्डुका का रहने वाला है। संतोष ने बताया कि मेरे गांव में एक टोटका है कि अगर सांप एक बार डंस तो आप उसे दो बार काट लीजिए। इससे आपको सांप का जहर नहीं चढ़ेगा। इस घटना के बाद मे अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि ढेलवा के ग्रामीणों का कहना था कि सांप विषधर नहीं होगा। अगर सांप विषधर होता तो युवक की जान भी जा सकती थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एपस्टीन विवाद पर दलाई लामा की और से आ गई सफाई : न कभी मिला और न ही कोई कांटेक्ट

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की तरफ से यौन अपराधी जेप्री एपस्टीन के दस्तावेज जारी किए जा रहे हैं. इन दस्तावेजों में कई बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम भी सामने आ रहे हैं. इसके साथ ही फोटो...
article-image
पंजाब

ए.बी. शुगर मिल रंधावा ने मिशन चढ़दी कला के लिए दी 50 लाख की बड़ी सहायता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सामाजिक ज़िम्मेदारी निभाते हुए ए.बी. शुगर मिल रंधावा ने मिशन चढ़दी कला के लिए बड़ा योगदान दिया है। मिल के सी.एम.डी. डॉ. राजिंदर सिंह (राजू) चड्ढा और एम.डी. स. असीस सिंह चड्ढा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सात समंदर पार कर ऑस्ट्रेलिया से भवानी सूर्या चंबा पहुंचीं : धड़ोग स्थित पोलिंग बूथ में किया मतदान

एएम नाथ। चंबा :  सात समंदर पार कर ऑस्ट्रेलिया से भवानी सूर्या अपने वोट का फर्ज निभाने के लिए चंबा पहुंचीं और शनिवार को धड़ोग स्थित पोलिंग बूथ में मतदान कर उन्होंने एक सकारात्मक...
article-image
पंजाब

तरणप्रीत कौर ने 81 प्रतिशत अंक लेकर कक्षा में पहला स्थान किया हासिल : खालसा कॉलेज का बीएससी बीएड के सातवें समेस्टर का नतीजा शानदार

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीएससी बीएड के सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. लखविन्दरजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया...
Translate »
error: Content is protected !!