सांसद मनीष तिवारी के प्रयासों से, रेलवे ने न्यू मोरिंडा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के स्टॉपेज को दी मंजूरी

by

रोपड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के प्रयासों के चलते रेलवे ने न्यू मोरिंडा रेलवे स्टेशन पर दो रेलगाड़ियों के स्टॉपेज को मंजूरी दे दी है।
यहां जारी एक बयान में, सांसद तिवारी ने बताया कि रेलवे की ओर से चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस और डॉ अंबेडकर नगर-अमृतसर एक्सप्रेस के न्यू मोरिंडा रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज को मंजूरी दे दी गई है। जिससे आसपास के क्षेत्रों से संबंधित लोगों को बहुत लाभ होगा, जिसे लेकर लंबे समय से मांग चल रही थी।
गौरतलब है कि सांसद तिवारी के प्रयत्नों से हाल ही में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत अधिग्रहण की गई जमीन की चार गुना मुआवजा राशि किसानों को देने के लिए रजामंद हो गई थी और इससे किसानों को बड़ी राहत मिली थी। सांसद तिवारी द्वारा समय-समय पर अलग-अलग विकास कार्यों हेतु एमपी कोटे से हल्के में ग्रांट भी दी जा रही हैं, जिनका उद्देश्य जनहित में मूलभूत सुविधाओं का विकास करना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

दिल्ली विधानसभा का चुनाव धर्म युद्धः अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 18 नवंबर । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चांदनी चौक और नई दिल्ली के सभी मंडल प्रभारियों के साथ संवाद किया। इस...
article-image
पंजाब

प्रेमिका समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज : रात में घर से निकला था युवक, सुबह मिला शव

फिरोजपुर : फिरोजपुर में एक युवक का शव गांव मल्ला रहीमे के से गुजरने वाली माइनर से मिला था। अब पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर...
article-image
पंजाब , समाचार

जालंधर में कन्वैंशन कर पंजाब सरकार के खिलाफ चुनाव दौरान संघर्ष की होगी घोषणा : सतीश राणा

पंजाब सरकार ने कर्मचारियों से किया एक भी वायदा पूरा नहीं किया सरकार के झूठे वायदों की पंड कर्मचारियों ने फूंकी गढ़शंकर : पंजाब युटी मुलाजम व पैंनशनर सयुंक्त फ्रंट के आहावान पर पंजाब...
article-image
पंजाब

तीज के माध्यम से नीति तलवाड ने महिलाओं को जोड़ा विरासत से : राकेश सूद सुदेश सांपला साथ सैकड़ों महिलाओं ने की शिरकत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सैकड़ो महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर अपने पुरानी विरासत को संभालती नजर आई मौका था नीति तलवाड द्वारा मनाया जाने वाला 13वा तीज महा उत्सव। इस मौके उपस्थिति को...
Translate »
error: Content is protected !!