सिंचाई के टैंक में मिला दसवीं की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

by
मंडी : सलापड़ के सयू गांव में शनिवार को 16 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की पहचान शैलजा ठाकुर पुत्री फिंदर राम गांव सयू डाकघर खुराहल के रूप में हुई है। शैलजा दसवीं कक्षा की छात्रा थी।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद शैलजा पढ़ाई करने अपने कमरे में चली गई। उसने उसी कमरे में सोने की बात कही थी। इसके बाद परिजन सो गए। सुबह शैलजा को उठाने गए तो देखा कि वह बिस्तर से गायब है। उसकी हर जगह तलाश की। सलापड़ पुलिस चौकी में लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई।
                    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। शैलजा का शव पड़ोसी के घर के सिंचाई टैंक में मिला। इसके बाद पुलिस थाना सुंदरनगर और सलापड़ पुलिस चौकी की टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर लाया। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कौन हैं हरमीत कौर ढिल्लों – जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने दी अहम जिम्मेदारी

चंडीगढ़ अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को न्याय विभाग में नागरिक अधिकारों के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल के रूप में भारतीय-अमेरिकी वकील हरमीत कौर ढिल्लों को नामित किया। ट्रंप ने ट्रुथ...
article-image
पंजाब , समाचार

बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत 6040 घरों के बाहर बच्चियों के नाम की लगाईं पलेटें :डिप्टी कमिशनर अपनीत रियात

38 जरूरतमंद औरतें ई -रिक्शा मिलने से हुई आत्म निर्भर: अपनीत रियात सखी वन स्टाप सैंटर में दर्ज हुए 418 मामलों में से 413 का निपटारा होशियारपुर, 23 जनवरी: ज़िला प्रशासन की तरफ से...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरित ईधन को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने का निर्णय : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नवोन्मेषी विचारों के साथ जन-कल्याण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अग्र-सक्रिय कदम उठाने के साथ जनता का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए नवोन्मेषी विचारों के साथ...
article-image
पंजाब

Keep Case Files in the

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 06 : Internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupender Vastu Shastri says that a building we construct is not merely bricks, stone and mortar but a science of subtle...
Translate »
error: Content is protected !!