सिख ह्यूमन डेवलपमेंट फाउंडेशन (यूएसए) ने खालसा कॉलेज गढ़शंकर के 27 विद्यार्थियों को 7.70 लाख रुपये की छात्रवृत्ति की प्रदान

by
गढ़शंकर, 1 जुलाई : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिख ह्यूमन डेवलपमेंट फाउंडेशन (यूएसए) की ओर से कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए कुल 7 लाख 70 हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि के चेक वितरित किए गए।
समारोह में सिख ह्यूमन डेवलपमेंट फाउंडेशन (यूएसए) के प्रबंधकीय निदेशक सरदार गुरबीर सिंह बराड़ मुख्य अतिथि तथा सिख एजुकेशन सोसायटी के संयुक्त सचिव सरदार करनदीप सिंह चीमा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. जगतार सिंह (शारीरिक शिक्षा विभाग, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, चंडीगढ़ एवं सीनेट सदस्य, पंजाब विश्वविद्यालय), डॉ. जगदीप सिंह (पंजाबी विभाग), प्रभलीन कौर (प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर), अजीत सिंह (फील्ड ऑपरेटिव), जसप्रीत सिंह तथा रजा सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के चेक वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सिख ह्यूमन डेवलपमेंट फाउंडेशन (यूएसए) का कॉलेज की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के इस सराहनीय प्रयास से दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि कॉलेज, विद्यार्थी और उनके अभिभावक इस सहयोग के लिए सदैव फाउंडेशन के ऋणी रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज के कुछ अन्य विद्यार्थियों के लिए भी फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई है।
समारोह में स्वागत भाषण डॉ. अरविंदर कौर (कोऑर्डिनेटर, स्कॉलरशिप कमेटी) ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. कंवर कुलवंत सिंह (विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग) ने प्रस्तुत किया। मंच संचालन प्रो. कनिका ने किया।
इस अवसर पर डॉ. जानकी अग्रवाल, डॉ. हरविंदर कौर, प्रो. जतिंदर कौर, डॉ. अमनदीप कौर ढिल्लों, डॉ. नवजोत कौर, प्रो. मनवीर कुमार सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने अपने ही डीएसपी को कर लिया गिरफ्तार, कोर्ट से रिमांड पर लिया : नया टर्न अब 2.5 करोड़ के रिश्वत मामले में

एएम नाथ।  शिमला :  शिमला में ईडी के ढाई करोड़ रुपए की रिश्वत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीआई ने अपने ही विभाग के डीएसपी बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी...
article-image
पंजाब

The Congress workers of the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 1 :  On the occasion of Yamini Gomer as the Acting President of the Punjab Pradesh Congress Committee (SC Department), the Congress workers of the district organized a function at District Congress...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CM Yogi का बड़ा ऐलान : Anganwadi कर्मियों का मानदेय बढ़ा Anganwadi Workers को राहत, अब ₹12,000 और सहायिका को ₹6,000

लखनऊ, 08 सितंबर । उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुपालन में शासन ने इनके मानदेय में बढ़ोतरी का शासनादेश...
article-image
पंजाब

रायजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसायटी यूके एंड पंजाब ने जरूरतमंद महिला को भेंट की व्हीलचेयर

गढ़शंकर, 4 जुलाई: राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसायटी यूके एंड पंजाब की ओर से समाजसेवा की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गांव रामगढ़ झुंगियां की निवासी गुरविंदर कौर को व्हीलचेयर भेंट की गई। गुरविंदर कौर...
Translate »
error: Content is protected !!