सिरफिरा आशिक : शादी के बीस वर्ष बाद इस तरह आशिकी का भूत सवार हुआ कि इश्क के चलते अपने ही घर में लगा दी आग , सामान जलकर राख

by

फिरोजपुर  : पंजाब के जिला फिरोजपुर के गांव बस्ती प्रीतम सिंह वाला के रहने वाले एक सिरफिरे आशिक कुलदीप पर अपनी शादी के बीस वर्ष बाद इस तरह आशिकी का भूत सवार हुआ कि इस आशिक ने किसी दूसरी औरत के साथ इश्क के चलते अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया, जिस कारण सारा सामान जलकर राख हो गया।

सिरफिरे आशिक कुलदीप की पत्नी कर्मजीत कौर और उसके परिवार वालों ने बताया कि कुलदीप जो कुछ भी कमाता था, ताे वह उसे अपनी माशूका को दे देता था। कुलदीप के परिवार वाले अपने पिता को ऐसा करने से रोकते थे, जिसके चलते इस सिरफिरे आशिक ने अपने ही परिवार वालों को पहले बुरी तरह से पीटा और फिर अपने ही घर को आग लगा दी, जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया।

कुलदीप की पत्नी कर्मजीत कौर ने बताया के उसकी बेटी बड़ी हों गई है, जिसकी शादी के लिए समान बनाया हुआ था जो इस आग में जल कर राख हो गया हैं। उनका परिवार गरीब परिवार है उनके पास कुछ भी नहीं बचा हैं।  दूसरी तरफ पीड़िता की शिकायत पर थाना सदर की पुलिस ने सिरफिरे आशिक कुलदीप पर मामला दर्ज कर उसको हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। थाना सदर एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया के हमारे पास यह मामला आया था जिस पर हमने पीड़िता पत्नी के बयानों पर उसके पति कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने संत सीचेवाल से भूमिगत जल बचाने हेतु की चर्चा

गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने पंजाब में भूजल को बचाने के लिए राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल से गंभीर चर्चा की। इस मौके पर उनके साथ ओएसडी चरनजीत...
article-image
पंजाब

बीबी नानकी हेल्थ सेंटर पोजेवाल में निशुल्क मेडिकल चेकअप का कैंप लगाया

गढ़शंकर। कंडी तथा बीत क्षेत्र के लोगों को सस्ती तथा बढ़िया स्वार्थ सेवाएं उपलब्ध कराने वाली इलाके की नामी संस्था बीबी नानकी हेल्थ सेंटर पोजेवाल स्वास्थ्य की जांच संबंधी निशुल्क कैंप लगाया गया। कैंप...
article-image
पंजाब

रॉकेट, ग्रेनेड और वायरलेस सेट… जंगल में छिपी थी आतंक की फैक्ट्री

अमृतसर :  पंजाब पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर को एक खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर चलाए गए एक संयुक्त अभियान में एसबीएस नगर...
article-image
पंजाब

केंद्रीय राज्य मंत्री ने ‘दिशा’ के अंतर्गत की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की: अधिकारियों को जमीनी स्तर पर लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

होशियारपुर, 31 अक्टूबर: केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि सरकार की ओर से शुरु किए गए विकास कार्यों को जनहित में तय समय पर मुकम्मल करवाना यकीनी बनाया जाए...
Translate »
error: Content is protected !!