सिविल अस्पताल गढ़शंकर में  “नेशनल डेंगू डे” और “विश्व हाईपरटेंशन दिवस” मनाया

by
गढ़शंकर, 16 मई : सिविल अस्पताल गढ़शंकर में सिविल सर्जन के निर्देशों तथा वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी डॉ. अजय बसरा की अगुवाई में “नेशनल डेंगू डे” और “विश्व हाईपरटेंशन दिवस” मनाया गया।
इस अवसर पर अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को डेंगू बीमारी से बचाव तथा उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) संबंधी जागरूक किया गया। लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पानी को जमा न होने देने और समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच करवाने के लिए प्रेरित किया गया।
वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी डॉ. अजय बसरा ने कहा कि डेंगू और हाईपरटेंशन जैसी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय रहते सावधानी अपनाकर इन बीमारियों से बचा जा सकता है।
इस मौके पर सभी मेडिकल अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग विद्यार्थी तथा अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवविवाहिता ने ऑनलाइन मंगवाया हथौड़ा और कंडोम…. पति को हुआ हत्या का शक ; जासूस ने खोली पत्नी की अय्याशी की पोल!

देवभूमि उत्तराखंड में रिश्तों का एक ऐसा ड्रामा सामने आया है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं! शादी, जासूसी, होटल में प्रेमी के साथ रंगरलियां और फिर रिश्ते का अंत-ये कहानी है गुरुग्राम...
article-image
पंजाब

करोड़ों की हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

गुरदासपुर :  जिला पुलिस गुरदासपुर ने लगभग 5 करोड़ रूपये कीमत की 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की जबकि एक आरोपी भागने में सफल...
article-image
पंजाब

अज्ञात चोर कार चोरी कर फरार

गढ़शंकर  : बीती रात अज्ञात चोरों ने माहिलपुर में दुकान के सामने खड़ी कार चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी अनुसार दीपक कुमार पुत्र नरिंदर कुमार निवासी वार्ड नंबर 7 ने माहिलपुर पुलिस को दी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दंगल में विशाल पालमपुर विजेता व शेरा अमृतसर रहे उप विजेता : गुग्गा मेला लाहट का आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने किया विधिवत समापन*

दंगल और खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित शिवनगर, 4 जून :   आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बुधवार को लाहट में आयोजित दो दिवसीय प्रसिद्ध गुग्गा मेले का विधिवत...
Translate »
error: Content is protected !!