सीबीआई जांच की मांग को लेकर परिजनों ने रिकांगपिओ में निकाला कैंडल मार्च

by
एएम नाथ। शिमला :  पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर दिवंगत विमल नेगी की मौत के मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग को लेकर रिकांगपिओ में उनके परिवार, भाजपा किन्नौर और अन्य पंचायतों से आए लोगों ने शनिवार शाम पांच बजे कैंडल मार्च निकाला।
इससे पहले लामाओं ने मंत्रोच्चारण के बीच नेगी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान परिवार और अन्य लोगों ने फिर से सीबीआई जांच की मांग दोहराई। इस दौरान किन्नौर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने विमल नेगी अमर रहे… के नारे लगाए और नेगी को इंसाफ देने की मांग उठाई। दिवंगत विमल नेगी की पत्नी किरण नेगी और उनके बड़े भाई सुरेंद्र नेगी ने सहायक आयुक्त किन्नौर के माध्यम से सीबीआई जांच करने के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विमल नेगी की पत्नी ने कहा कि एमडी रहे हरिकेश मीणा और निलंबित डायरेक्टर देशराज के खिलाफ प्रदेश सरकार सही तरीके से जांच नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि एसआईटी गठन को 15 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि देशराज को गिरफ्तार करना चाहिए था। विमल नेगी का जब शव मिला तो पुलिस ने परिजनों को कोई सूचना नहीं दी। मंत्री भी अभी तक मिलने नहीं आए। इस मौके पर चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा, पूर्व वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सवालों के घेरे में कॉलेज : चुप्पी के कटघरे में सिस्टम धर्मशाला कॉलेज की छात्रा पल्लवी की मौत का मामला

कॉलेज प्रशासन ने चेतावनी के संकेतों को किया नजरअंदाज शिकायत करने वाले छात्र को पहले ही समस्या मान लिया जाता एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला कॉलेज की छात्रा पल्लवी की मौत सिर्फ एक युवती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 किमी कम होगी कैथलीघाट से ढल्ली तक की दूरी : राज्यपाल ने किया कैथलीघाट स्थित शुंगल टनल का निरीक्षण

एएम नाथ। सोलन : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज सोलन जिले के निकट कैथलीघाट स्थित शिमला बाईपास टनल 1 पोर्टल 2 शुंगल, शिमला का दौरा किया। उन्होंने टनल निर्माण का निरीक्षण किया और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मंडल  डलहौजी  ने हटाए अवैध कब्जे, मौहाल चाहला में 4 दुकानें तथा मौहाल टिप्परी के कांदू में 2 दुकानें के  अवैध कब्जों को  हटाया : DFO रजनीश महाजन

चंबा, 8 दिसंबर :  वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि  डलहौजी वन मंडल ने कार्यवाही करते हुए मौहाल चाहला में 4 दुकानें तथा मौहाल टिप्परी के कांदू में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

विधायक रामकुमार चौधरी ने झंडा फहराकर कर बतौर मुख्य अतिथि हुए उपस्थित, बद्दी, 26 जनवरी (तारा) ; पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में उप मंडल स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया...
Translate »
error: Content is protected !!