सूखे से निपटने के लिए तत्पर रहें विभाग: डीसी

by
ऊना  : ग्रीष्म ऋतु मंे पानी की कमी और सूखे जैसे हालात पैदा होने की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभाग तत्पर रहें और पूरी तेैयारी करें। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज सूखे से निपटने के लिए विस्तृृत कार्य योजना तैयार करने को लेकर वीसी कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
डीसी राघव शर्मा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए और फसल की हानि होने की दशा में कृषक इस योजना का लाभ ले सकें। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में चारे की समुचित उपलब्धता, आवश्यकता और उसका परिवहन प्लान भी समय रहते अग्रिम तौर पर तैयार कर लिया जाए।
जलशक्ति विभाग को निर्देश देते हुए डीसी राघव शर्मा ने कहा कि जिला के पानी की कमी वाले क्षेत्रों को समय रहते चिन्हित कर लें और एैसे क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित जानकारी निर्धारित प्रपत्र पर तहसील स्तर पर मंगलवार दोपहर तक उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने जिला राजस्व अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि उक्त सूचना के संबंध में फील्ड कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर फाॅलोअप भी किया जाए।
इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद सूद, एक्सईएन नरेश धीमान व अश्विनी कुमार बंसल, जिला राजस्व अधिकारी जोगिंद्र पटियाल, विषयवाद विशेषज्ञ उद्यान एसएस चंदेल, उपमंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी कृषि विभाग अमित कुमार मोदगिल, जिला कृषि अधिकारी संतोष शर्मा, रेंज अधिकारी संजीव कुमार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों जीवन में  शिक्षा के साथ  सह शैक्षणिक गतिविधियों भी ज़रूरी : आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल

एएम नाथ। पांगी :    आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने आज जीमनेजियम हाल किलाड़ में, घाटी के विद्यार्थियों में सह शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने व विद्यार्थियों के सर्वांगीन विकास के लिए आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में जगह-जगह मुख्यमंत्री सुक्खू का भव्य स्वागत, लोगों ने पुष्प वर्षा कर जताया स्नेह

खुशीनगर पहुंचने पर उमड़े क्षेत्रवासी, महिलाओं और युवाओं ने सरकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार एएम नाथ।  चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का तिस्सा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त : हिमाचल में 535 सड़कें बंद, उत्तराखंड में फंसी सैकड़ों गाड़ियां, श्रीनगर में फ्लाइट कैंसिल

भारी बर्फबारी के चलते भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमने से नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग बंद एएम नाथ। शिमला/श्रीनगर : बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी राज्यों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गृह रक्षा स्वयंसेवकों के 700 पद भरने को मंजूरी प्रदान : 2010 की तर्ज पर पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों और अध्यक्षों के डि-नोवो आरक्षण रोस्टर शुरू करने को सैद्धांतिक मंजूरी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में गृह रक्षा स्वयंसेवकों के 700 पद भरने को मंजूरी प्रदान की...
Translate »
error: Content is protected !!