सूटकेस’ आरोपों पर मुख्यमंत्री दें जवाब, प्रदेश की जनता सच जानना चाहती है : जयराम ठाकुर

by

‘हिमाचल में कानून-व्यवस्था चरमराई, अपराध बढ़ने पर सुक्खू सरकार को जयराम ने घेरा

धर्मशाला में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में बोले जयराम, वैचारिक रूप से मजबूत कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत

एएम नाथ। धर्मशाला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने धर्मशाला में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के दौरान पत्रकारों से बातचीत में राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री से कथित “सूटकेस” संबंधी आरोपों पर जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि यह आरोप भाजपा नहीं, बल्कि कांग्रेस के ही एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने लगाए हैं, इसलिए प्रदेश की जनता को इसकी सच्चाई बताई जानी चाहिए।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अन्य मुद्दों की बजाय इन आरोपों पर स्पष्ट जवाब दें। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में कांगड़ा के लिए शुरू की गई कई विकास परियोजनाओं को रोकने या उनमें बाधाएं उत्पन्न करने का काम किया है।
उन्होंने बिलासपुर में दिनदहाड़े एक युवक की कुल्हाड़ी से हत्या की घटना का उल्लेख करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि राज्य में हत्या और हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय अपनी आलोचना करने वाले मीडिया संस्थानों और विपक्षी नेताओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
इससे पहले जयराम ठाकुर ने धर्मशाला के डाढ़ चामुंडा में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने चामुंडा देवी टेम्पल में पूजा-अर्चना भी की तथा धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर, उपमहापौर, पार्षद और पंचायत समिति के पदाधिकारियों को बधाई दी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वैचारिक रूप से सशक्त, प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उन्होंने राष्ट्र प्रथम की भावना और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने का आह्वान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित

ऊना: पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित किए जाने हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बताया कि कम्पयूटर एप्लीकेशन व समवर्गी क्रिया-क्लापों में प्रशिक्षण एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

16 घंटें में गढ़शंकर नंगल रोड़ पर दो दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगो की मौत, दो गंभीर घायल

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर कल रात और आज दोपहर हुई दो अलग सडक़ दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई तो दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छापेमारी में आयकर विभाग को 60 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशी बरामद : सभी गड्डियों पर एक जैसी स्लिप और रबड़

आगरा में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जूता कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान विभाग को 500 रुपये के नोटों की गड्डियां मिली है। इन सभी गड्डियों पर एक जैसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडित संतराम मेरे जीवन के आदर्श : सुधीर शर्मा दिवंगत दिग्गज नेता पंडित संतराम की 25वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

दाड़ी आफिस में सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए, सौकणी दा कोट में रक्त दान शिविर, धर्मशाला अस्पताल में बांटे जूस-फल धर्मशाला, 30 जून। पंडित संतराम जी मेरी लाइफ के हीरो हैं। उन्होंने मुझे...
Translate »
error: Content is protected !!