सेक्टर 43 के सभी पार्कों में टाइल्स लगाने का कार्य शुरू : पार्षद प्रेमलता ने 43B नेबरहुड पार्क से किया शुभारंभ

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 3 जुलाई ,  एरिया पार्षद प्रेमलता जी के नेतृत्व में सेक्टर 43 के सभी पार्कों के चारों ओर आकर्षक टाइल्स लगाने का कार्य आज शुरू कर दिया गया।
आज दिनांक *3 जुलाई* को *43B नेबरहुड पार्क* में पार्क की ग्रिल के साथ टाइल्स लगाने का कार्य पार्षद प्रेमलता द्वारा शुभारंभ किया गया। यह कार्य चरणबद्ध तरीके से सेक्टर 43 के समस्त पार्कों में विस्तारित किया जाएगा।
इस कार्य से न केवल पार्कों की सौंदर्यता में वृद्धि होगी, बल्कि पैदल चलने वाले निवासियों, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सुविधाजनक, स्वच्छ और आकर्षक वॉकवे उपलब्ध हो सकेगा।
शुभारंभ अवसर पर जे.ई. जगतार सिंह, आर.डब्ल्यू.ए. प्रतिनिधि अशोक पराशर ,विक्रम चोपड़ा, राजेश राय, सर्वप्रकाश शर्मा ,लोकेश चोपड़ा, अवतार सिंह, गुरिंदर सिंह ,श्रीमती अनीता एवं अन्य गणमान्य निवासी उपस्थित रहे।
अशोक पराशर ने पार्षद प्रेमलता का वार्ड में निरंतर हो रहे विकास कार्यों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और इस कार्य की सराहना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाया जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर : पंजाब सरकार की तरफ से प्रदेश के विकास में नए मील पत्थर स्थापित किए जाने का सिलसिला निरंतर जारी है और इस साल के अंत तक पंजाब सरकार ने कई एतिहासिक फैसले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बॉर्डर पर चल रही थी गोलियां, 10 वर्षीय श्रवण सिंह ने फौजियों तक पहुंचाई चाय और लस्सी : सेना ने Operation Sindoor’ के सबसे युवा नागरिक योद्धा के रूप में सम्मानित

चंडीगढ़: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त हवाई हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई के...
article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट ने होशियारपुर जिले में विभिन्न पाबंदियों के आदेश जारी किए

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा: होशियारपुर की जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में कई प्रकार की पाबंदियों के आदेश जारी...
article-image
पंजाब , समाचार

8 किलो हैरोइन, 20 लाख कैश ड्रग मनी, 5 किलो डोडे चूरा पोस्त सहित 6 काबू : एसएसपी नवजोत सिंह माहल

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई पंजाब व अन्य राज्यों में बेची जानी थी हैरोइन, तस्कर पाकिस्तान से मंगवाता था हैरोइन होशियारपुर  I  जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!