सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियां मारकर हत्या : मृतक जिम से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठ रहा था

by

चंडीगढ़ :  सेक्टर-9 में आज एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मृतक जिम से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ 12 राउंड फायरिंग कर दी।

गोलियां लगने के बाद वह ड्राइविंग सीट पर ही लुड़क गए। घटनास्थल पर मौजूद फॉर्च्यूनर गाड़ी में उनके साथी उन्हें तुरंत पीजीआई ले गए, लेकिन घाव गंभीर होने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक के पेट, छाती और बाजू पर कई गोलियां लगी थीं।

मौके से मिली जानकारी :  पुलिस टीम ने सेक्टर-9 में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। वहां से 12 खाली गोली के खोल बरामद हुए हैं।

मृतक की पहचान :  घटना में मारे गए युवक की पहचान चरणप्रीत सिंह (31) के रूप में हुई है, जो गांव कुब्बाहेड़ी (मुल्लांपुर) के निवासी थे। वह लंबे समय से रियल एस्टेट के व्यवसाय में थे और डेढ़ साल पहले अपना ऑफिस खोला था। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं।

हमलावरों का तरीका :  ऑटो चालक राजेश ने बताया कि वह अपने वाहन में सवारी ले जा रहा था, तभी उसने देखा कि सेक्टर-9 की ओर बाइक पर दो युवक हेलमेट पहनकर आ रहे थे। एक हमलावर ने फायरिंग शुरू कर दी, जो करीब सात मिनट तक चली। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

राजनीतिक और सुरक्षा पहलुओं पर बयान :  मोहाली के कांग्रेस नेता कमलजीत सिंह ने बताया कि चरणप्रीत को पहले भी थ्रेट कॉल आई थीं, जिनकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। लेकिन सुरक्षा प्रदान नहीं की गई। उनका असली लाइसेंस भी पेंडिंग था। जांच के बारे में पूछे जाने पर सेक्टर-9 के DSP दलबीर ने मीडिया से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और सिर्फ कहा कि जांच जारी है। मौके पर SP सिटी केएम प्रियंका भी पहुंची थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में तीन दिन का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से आज बचत भवन देहरा में आपदा प्रबंधन को लेकर तीन दिन का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
article-image
पंजाब

शहर के हर वार्ड को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना लक्ष्यः ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 27 में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर,18 सितंबरः कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने शहर के वार्ड नंबर 27 में 15 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ...
पंजाब

अंबेडकर चौक के पास सीवरेज समस्या से लोग परेशान : पास की मार्केट के पास नहीं सीवरेज कनेक्शन

नवांशहर। स्थानीय अंबेडकर चौक पर सीवरेज लीकेज की समस्या का हल नहीं निकल पा रहा। इस मामले को लेकर नगर कौंसिल प्रधान सचिन दीवान का कहना है कि शंकर राकेश मार्केट के पास सीवरेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर सुदृढ़ कर रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री से उप-मुख्य सचेतक ने की भेंट उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बजट 2026-27 में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के प्रयासों की सराहना की है।...
Translate »
error: Content is protected !!