सेना भर्ती रैली 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा में : 30 जुलाई तक कर सकते हैं आनलाईन आवेदन

by

ऊना : 28 जुलाई: ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा, जिला हमीरपुर में आयोजित होगी। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती में भाग लेने के इच्छुक अभ्यार्थी भारतीय थल सेना की वेबसाईट http://www.joinindianarmy.nic.in पर 30 जुलाई तक आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत सभी आर्मस के लिए अग्निवीर (सामान्य डयूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर टेªडस मैन 10वीं पास व अग्निवीर टेªडस मैन 8वीं पास के लिए सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
संजीव कुमार ने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती के लिए अभ्यार्थी की आयु 1 अक्तूबर, 2022 को साढे 17 वर्ष से 23 वर्ष तक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती रैली के दौरान अभ्यार्थी को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर आना अनिवार्य होगा। इसके अलावा स्टेट ओपन स्कूल से उत्तीर्ण हुए अभ्यार्थियों के पास स्कूल के प्रधानाचार्य और बीईओ/डीईओ से प्रति हस्थाक्षरित स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र या स्थानांतरण प्रमाण पत्र होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि आॅनलाईन आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी के पास मैट्रिक प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, मोबाईल नंबर, फोटोग्राफ, साईन व बोनाफाईड जैसे दस्तावेज होना अनिवार्य रहेगा।
निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने सेना भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं से अनुरोध किया है कि वे दलालों/धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों से दूर रहें और नशीली दवाओं के प्रयोग से बचें। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना भर्ती प्रक्रिया को आॅटोमेटड कर दिया गया है तथा विभिनन बोर्डों के अधिकारियों और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों/सदस्यों द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ सीसीटीवी कैमरों के अंतर्गत संचालित किया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार प्रदेश के लोगों की सुविधा और निगरानी व्यवस्था के लिए विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर ड्रोन सक्षम शासन शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला : राज्य सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की बैठक की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार प्रदेश के लोगों की सुविधा और निगरानी व्यवस्था...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नगर निगम चुनावों में पंजाब की आप सरकार लोकतंत्र की उड़ा रही धज्जीआं : खन्ना 

 अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों के फाड़े जा रहे नामांकन पत्र, दी जा रही धमकियाँ, पटियाला प्रकरण की कड़े शब्दों में की निंदा – खन्ना होशियारपुर, 13 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*खेल और शिक्षा के उत्थान को लेकर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: प्रो. चन्द्र कुमार*

*कृषि मंत्री ने की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ* एएम नाथ। ज्वाली, 11 अक्तूबर :  कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगलाड़ा में अंडर-14...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका और बच्चों की हत्या -19 साल तक फरार रहा पूर्व सैनिक : अचानक सीबीआई को मिली टिप,पकड़ने पहुंचे तो रह गए दंग

नई दिल्ली। भारतीय सेना के दो पूर्व सैनिकों ने एक युवती और 17 दिन के जुड़वा बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों करीब 19 साल तक फरार रहे। केस पहले पुलिस के...
Translate »
error: Content is protected !!