सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित

by

आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 सांय 5 बजे तक

एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 सांय 5:00 बजे तक है। यह जानकारी देते हुए
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला चम्बा में लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए सेवानिवृत्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो एवं पटवारी के पदों का पुनर्नियोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारियों का राजस्व विभाग में कम से कम 5 वर्ष सेवाकाल व अधिकतम आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि पुनर्नियोजित तहसीलदार को 70 हजार, नायब तहसीलदार को 60 हजार, कानूनगो को 50 हजार व पटवारी को 40 हजार मासिक वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन प्रारूप, आवेदन व पुनर्नियोजन से संबंधित अन्य शर्तों व नियमों तथा इस संबंध में अधिक जानकारी उपायुक्त कार्यालय चम्बा अथवा उनकी वेबसाइट https://hpchamba.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटी पार्क, यूनिटी माॅल, स्वदेश दर्शन का खाका तैयार करने पर भी चर्चा : प्रशासन के साथ बैठक आयोजित, कांगड़ा जिला का बनेगा मास्टर प्लान

धर्मशाला, 12 जनवरी। पीएम गतिशक्ति योजना बुनियादी ढांचे को व्यवस्थित तरीके से विकसित करने में सहायक सिद्व होगी इस के लिए देश भर के सभी जिला अधिकारियों के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बंजार की 40 पंचायतों के प्रतिनिधियों का सात चरणों में प्रशिक्षण पूरा

वन अधिकार कानून के क्रियान्वयन को बंजार में मिलेगी रफ्तार, पंचायत प्रतिनिधियों को दी कानून की जानकारी। 172 सामुदायिक अधिकार पत्र स्वीकृत, वितरण और राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने की तैयारी। गुशैनी/बंजार(परस राम भारती):-...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कढ़ू नाला हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

पांगी में मानसून प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, जनसमस्याएं भी सुनीं साच में गर्ल्स हॉस्टल और बुनियादी सुविधाओं पर दिए आवश्यक निर्देश एएम नाथ। चंबा (पांगी) :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने शनिवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष विभाग ने मनवीं में लगाया बहु-विशेषज्ञ चिकित्सीय जांच शिविर

एएम नाथ।  भोरंज 05 मार्च। आयुष विभाग ने वीरवार को आयुर्वेदिक अस्पताल मनवीं में निशुल्क बहु विशेषज्ञ चिकित्सीय जांच शिविर आयोजित किया, जिसका शुभारंभ कांगड़ा केंद्रीय सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के...
Translate »
error: Content is protected !!