सोनाली मर्डर केस : सीबीआई ने गोवा कोर्ट में पेश की 500 पेज की चार्जशीट

by

हिसार। हरियाणा की बीजेपी नेता व टिकटाक स्टार सोनाली फोगाट की हत्या से जुड़े केस में सीबीआई ने मंगलवार को गोवा कोर्ट में 500 पेजों की चार्जशीट पेश की है। इस चार्जशीट में सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर को ही मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। यह चार्जशीट गोवा के मापुसा कोर्ट में फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश की गई। बता दें कि सोनाली का इसी साल 23 अगस्त को गोवा में मर्डर हो गया था। सोनाली की मौत के समय उसका पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर ही उसके साथ थे। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था इसलिए उसने सुखविंदर के साथ मिलकर ड्रग देकर सोनाली को मार डाला। वारदात के तीसरे दिन 25 अगस्त को गोवा पुलिस ने सुधीर और सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों इस समय गोवा की कोलवाले जेल में बंद है। सीबीआई की ओर से पेश की गई चार्जशीट में सुधीर और सुखविंदर की स्टेटमेंट रिकॉर्ड हैं। सीबीआई ने यह केस अपने हाथ में लेने के बाद गोवा पुलिस के सभी दस्तावेजों को एग्जामिन किया और अपनी जांच करने के बाद चार्जशीट फाइल की है। इस मामले की अगली सुनवाई 5 दिसंबर को होगी। चार्जशीट की कॉपी दोनों आरोपियों को भी दी गई है।
गोवा में किराए पर फ्लैट लेने के लिए सुधीन ने सोनाली को बताया अपनी पत्नी

सोनाली मर्डर केस अपने हाथ में लेने के बाद सीबीआई के अधिकारी 4 बार हिसार आ चुके हैं। सीबीआई की टीम ने हिसार में जांच-पड़ताल के अलावा गुरुग्राम में सोनाली के उस फ्लैट की तलाशी भी ली जहां वह गोवा जाने से पहले अंतिम बार सुधीर सांगवान के साथ ठहरी थीं। 901 नंबर ये फ्लैट गोवा की ग्रीन्स सोसाइटी के टॉवर नंबर 4 में है। इसे सुधीर सांगवान और सोनाली ने मिलकर किराए पर लिया था। इस फ्लैट को किराए पर लेते समय सुधीर सांगवान ने किरायानामे में सोनाली को अपनी पत्नी बताया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

You can avail 43 types of

Service assistants posted in the district will provide government services at home :  DC *A citizen can avail maximum four services at a time : karamjit Singh Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 2  : Deputy Commissioner Komal...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी का मेयर : पटियाला में पहली बार मिली जीत

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ कहे जाने वाले पटियाला में आम आदमी पार्टी के नेता कुंदन गोगिया को पार्षद चुना गया है। वह शहर के 7वें मेयर होंगे। शुक्रवार को...
पंजाब

खालसा कालेज में बौद्धिक संपती के हक्क विषय पर वैबीनार करवाया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में आईआईसी सैल दुारा बौद्धिक संपती के हक्क विषय पर वैबीनार करवाया गया। प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह के नेतृत्व में करवाए गए वैबीनार दौरान मुख्य प्रवक्ता रजत...
article-image
पंजाब

कण्व ग्रीन फाउंडेशन की ओर से गढ़शंकर में मसक वितरित किए गए।

 गढ़शंकर – गढ़शंकर में पत्रकार मंच व ईओ गढ़शंकर अवतार चंद शेखडी ने बंगा चोक पर पैदल चलने वाले, दोपहिया व कार-बसों को रोककर उसमे यात्रा कर रहे लोगों को कोरोना से बचने के...
Translate »
error: Content is protected !!