सोने के बिस्कुट और 1-1 किलोग्राम की दो ईंटें : ग्रिफ्तार आईएएस संजय पोपली के घर से

by

चंडीगढ़ :
आईएएस संजय पोपली भ्रष्टाचार मामले में बुरी तरह घिर गए हैं। पंजाब विजिलैंस को आईएएस संजय पोपली की चंडीगढ़ रिहायश से 12 किलोग्राम सोना एवं 73 कारतूस मिले हैं। इसमें सोने के बिस्कुट तथा 1-1 किलोग्राम की दो ईंटें शामिल हैं। इसके साथ ही तीन किलो चांदी तथा 4 आईफोन के अलावा कीमती सामान बरामद हुआ है।
वर्णनीय है कि विजिलैंस ने 3.5 लाख रुपये की रिश्तव लेते हुए आईएएस संजय पोपली को रंगे हाथ काबू किया है। विजिलैंस ब्यूरो की टीम को संजय पोपली की सैक्टर-11 चंडीगढ़ स्थित कोठी पर छापेमारी के समय विभिन्न पिस्तौलों के 73 कारतूस मिले हैं। जिनमें 7.65 एम.एम. के 41 कारतूस, 32 बोर के 2 कारतूस तथा .22 बोर के 30 कारतूस शामिल हैं।
जिसके तहत संजय पोपली के विरुद्ध सैक्टर-11 में असला एक्ट 25/54/59 के तहत केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक विजिलैंस टीम को पोपली के घर से कई हथियार भी मिले हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने डॉक्टर से तीन लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ किया मामला दर्ज

गढ़शंकर, 12 सितम्बर: थाना गढ़शंकर पुलिस ने डॉ. जसवंत सिंह के बयानों पर कार्रवाई करते हुए 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पटियाला के दीपक आजाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के...
article-image
पंजाब

दशहरे के मेले की तैयारियों संबंधी डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने की श्री राम लीला कमेटी के साथ बैठक

संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारियों संबंधी दिए निर्देश,  4 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री जिंपा तैयारियों की करेंगे समीक्षा भंगी चोअ की सफाई व काजवे की मरम्मत के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को...
article-image
पंजाब

नशे की गंभीर समस्या पर सांसद तिवारी ने जताई चिंता – नशे के सौदागरों पर हो सख्त कार्रवाई : सांसद तिवारी

सांसद तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा गढ़शंकर, 28 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों मेघोवाल...
Translate »
error: Content is protected !!