स्नैचर गिरफ्तार, दूसरा साथी अभी भी फरार : महिला टूरिस्ट की स्नैचरों के कारण गई थी जान

by

अमृतसर : सिक्किम की एक महिला टूरिस्ट को स्नैचरों के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी थी। पूरे एक महीने के बाद पुलिस ने एक बाइक सवार स्नैचर को पकड़ लिया है। वहीं दूसरे स्नैचर को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार स्नैचिंग करने वाले दोनों ही युवक अमृतसर के छेहर्टा में नारायण गढ़ एरिया के हैं। पकड़े गए स्नैचर की पहचान शमशेर सिंह शेरा के रूप में हुई है। पुलिस ने स्नैचर से मोबाइल और पर्स भी बरामद कर लिया है। एसपी हेडक्वार्टर जसवंत कौर और डीएसपी अटारी प्रवेश चोपड़ा ने बताया कि यह मामला बहुत ही पेचीदा था। क्योंकि न तो पुलिस के पास कोई सीसीटीवी थी और न ही आरोपियों का कोई सुराग। पुलिस ने केस को सुलझाने के लिए इलाके में ही छानबीन व नजर रखनी शुरू की। इसी दौरान पुलिस का ध्यान आरोपी शेरा पर गया। आरोपी शेरा पहले भी कई मामलों में नामजद है। अब उस पर स्नैचिंग के साथ-साथ हत्या के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि दूसरा साथी अभी भी फरार है। छेहर्टा के नारायणगढ़ के रहने वाले दूसरे साथी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के समय शेरा पीछे बैठा हुआ था, जबकि दूसरा आरोपी बाइक चला रहा था।
पुलिस की तीन टीमें सुरक्षा में जुटीं
पुलिस ने जानकारी दी कि एक टूरिस्ट के साथ हुई घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई थी। पुलिस ने अब रिट्रीट के समय तीन PCR टीमों की ड्यूटी अटारी रोड पर लगा दी है, जो ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए लगातार कोशिश करती रहेंगी।

कैसे हुआ था 4 फरवरी का भयानक हादसा
गंगा सिक्किम के गंगटोक की रहने वाली थी, लेकिन लॉ की पढ़ाई के लिए दिल्ली शिफ्ट हो चुकी थी। अपने दोस्त के साथ वीक एंड पर 4 फरवरी को अमृतसर घूमने के लिए आई थी। शाम के समय वह अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट देखकर वापस लौट रही थी। वह और उसका दोस्त ऑटो में सवार थे, लेकिन गांव डोढीविंड के पास दो बाइक सवार आए और युवती का पर्स छीनने लगे।

स्नैचरों ने युवती का पर्स छीना, वह अपना संतुलन खो बैठी। जिसके बाद गंगा का सिर सीधा सड़क के साथ टकराया। वह गंभीर घायल हो चुकी थी। उसे अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सदरपुर के जंगल में पांच से छे एकड़ जमीन में साठ से सत्तर गहरी अवैध माईनिंग : सरपंच व गांव वासियों ने एसडीएम को शिकायत देकर मांग की अवैध माईनिंग बंद करवाई जाए नही तां 15 मई को लगाएगे धरना

गढ़शंकर।  माईनिंग माफिया दुारा तहसील गढ़शंकर के गांव सदरपुर के जंगल में करीव पांच से छे एकड़ जमीन को अवैध तरीके से साठ से सत्तर फुट खोद कर पत्थर और मिट्टी उठा ली गई।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने पूरा किया महिलाओं को 1500 का वादा – मुकेश अग्निहोत्री

बीजेपी करती रही गुमराह, हमने खाते में भी डाल दिए पैसे एएम नाथ । ऊना, 19 जून। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने...
article-image
पंजाब

मलेरिया की रोकथाम के अपने घरों के आसपास छोटे गड्ढों में पानी न इकट्ठा होने दें और छप्पड़ में खड़े पानी में काले तेल का करें छिड़काव : डॉ. रघवीर सिंह 

गढ़शंकर, 26 अप्रैल: प्राथमिक हेल्थ सेंटर पोसी में सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. रघवीर सिंह के नेतृत्व में मलेरिया संबंधी ब्लॉक स्तरीय जागरूकता सेमिनार करवाया गया। इस मौके लोगों को संबोधित करते डॉ. रघवीर सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बारह मिनट में छे लाख कैश और करीब छे तोले सोने के गहने चोरी : गांव मलकोवाल के एक घर तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने किए चोरी

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव मल्कोवाल के एक घर में से दोपहर के मात्र बारह मिनट में तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने एक घर से करीब छे लाख कैश और छे...
Translate »
error: Content is protected !!