स्वच्छ व सुरक्षित दीवाली मनाएं शहरवासी : मेयर सुरिंदर कुमार

by

होशियारपुर, 11 नवंबर : नगर निगम होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार ने शहरवासियों को दीवाली के पावन पर्व की बधाई देते हुए अपील की कि वे इस दीवाली के पवित्र त्यौहार को स्वच्छ और सुरक्षित दीवाली के रूप में मनाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस दीवाली पर यह प्रण लेना चाहिए कि वह पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए इस बार ग्रीन दिवाली मनाएंगे और पर्यावरण अनुकूल पटाखे ही जलाएंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि दुकानदार मिठाइयों, उपहारों और पटाखों की दुकानें सड़क से दूर लगाएं ताकि यातायात में कोई व्यवधान न हो और जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
मेयर ने कहा कि दीवाली के त्यौहार पर शहरवासियों की जान-माल की सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना पर काबू पाने के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर फायर टेंडर के साथ फायर ब्रिगेड की टीमों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी समय आग लगने पर उसपर तुरंत काबू पाया जा सके ताकि जान-माल का नुकसान न हो। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति इस त्यौहार पर खुले में पटाखे चलाएं तथा प्रशासन द्वारा पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित स्थानों पर ही पटाखें बेचें।
उन्होंने कहा कि दीवाली के इस त्यौहार को मनाने के लिए जनता में काफी उत्साह रहता है, जिसके चलते अलग-अलग बाजारों में अलग-अलग तरह की खरीदारी की जाती है। उन्होंने दुकानदारों व शहरवासियों से अपील की कि वे खरीद-बिक्री करते समय प्लास्टिक के लिफाफों का प्रयोग न करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस गैर जमानती है, अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं : नवजोत सिंह सिद्धू

दिल्ली : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे धरने में पहलवानों के बीच पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने कहा, मैं अपने खिलाड़ियों के लिए आया...
article-image
पंजाब

भगवंत मान जानबूझ कर सरकारी खरीद केंद्रों को काॅरपोरेटस के हवाले करके राज्य में ‘मंडी’ व्यवस्था को समाप्त कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

संगरूर : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को संगरूर में कहा कि केंद्र सरकार के एजेंडे को लागू करने के लिए गेंहूं की बिक्री, खरीद, भंडारण और प्रोसेसिंग केंद्रों...
article-image
पंजाब

31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी चलाएगी विशेष जागरुकता अभियान: अपराजिता जोशी

पैन इंडिया के अंतर्गत चलाए जाने वाले जागरुकता अभियानों संबंधी सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने की विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक होशियारपुर, 29 अक्टूबर: सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी...
article-image
पंजाब

पंजाब में एफआईआर डाउनलोड करने पर सरकार ने शुल्क लगाया : विरोध हुया तो वापिस लिए आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने सरकारी ऑनलाइन पोर्टल ‘सांझ’ से एफआईआर की प्रतियां डाउनलोड करने के लिए 80 रुपये का शुल्क लगाने वाली अधिसूचना वापस ले ली है। उक्त  कदम की विपक्षी दलों और...
Translate »
error: Content is protected !!