स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम की जयंती मंडी में मनाई गई

by

मंडी, 28 नवम्बर: मंडी के महान वीर सपूत स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम की 138वीं जयंती पर भाई हिरदा राम स्मारक समिति मंडी के सचिव कृष्ण कुमार नूतन, भाई हिरदा राम के पौत्र शमशेर सिंह मन्हास व परिवार के अन्य सदस्यों, नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट, उपमहापौर माधुरी कपूर, पूर्व महापौर दीपाली जसबाल, पार्षद राजेन्द्र मोहन, राजपूत सभा के अध्यक्ष इन्द्र सिंह ठाकुर, कै0 ज्ञान चंद सैणी, पं0 मनोहर लाल, अशोक अवस्थी, सरदार पटेल विवि से संयोजक इतिहास विभाग राकेश शर्मा व इतिहास विषय के विद्यार्थियों सहित अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों ने मंडी की इंदिरा मार्केट में स्थित भाई हिरदा राम स्मारक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर हिरदा राम स्मारक समिति मंडी के सचिव कृष्ण कुमार नूतन ने बताया कि क्रांतिकारी भाई हिरदा राम सच्चे देश भक्त थे। क्रांतिकारी भाई हिरदा राम ने देश की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों की अनेक यातनाएं हंसते हंसते सहीं। मंडी में गदर पार्टी की स्थापना और अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का बिगुल बजाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। भाई हिरदा राम सदा अमर रहेंगे।
महापौर वीरेन्द्र भट्ट ने कहा कि भाई हिरदा ऐसे सपूत रहे हैं जिनके कारण आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने साहित्यकार केके नूतन का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने भाई हिरदा राम को मरणोपरांत अमर कर दिया। उन्होंने कहा कि भाई हिरदा राम कालापानी में आजीवन कारावास की सजा भुगतते हुए स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के साथ जेल में रहे। एक बार उन्होंने देखा कि हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़े वीर सावरकर को कोड़ों से पीटा जा रहे है, उन्होंने इसका विरोध किया। इस पर उन्हें 40 दिन तक 5 फीट के एक लोहे के पिंजरे में बन्द कर दिया गया। 28 नवंबर 1885 को मंडी में जन्मे भाई हिरदा राम का 21 अगस्त, 1965 को देहांत हुआ था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति-पत्नी ने किया होटल में चिट्टे का नशा : फिर आपस में लड़े, कमरे के अंदर का नजारा देख पंजाब पुलिस के उड़े होश

जीरकपुर :  पंजाब के जीरकपुर के एक होटल में देर रात पुलिस ने एक युवा दंपति को हेरोइन (चिट्टा) पीने के आरोप में गिरफ्तार किया। मामला तब सामने आया जब रमाडा होटल प्रबंधन ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत नए निशुल्क एलपीजी कनेक्शन किए जाएंगे जारी : DC कुल्लू तोरूल एस. रवीश

एएम नाथ।  कुल्लू :  उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रवीश ने जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MOP&NG), भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला कुल्लू में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के प्रभावी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना से बच्चों के भविष्य को मिल रही नई उड़ान : ऊना जिले में 2189 बच्चों को 2.61 करोड़ रुपये की मिली आर्थिक मदद

रोहित जसवाल। ऊना, 15 जनवरी। हिमाचल प्रदेश सरकार की इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना बच्चों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी सामाजिक पहल बनकर उभरी है। यह योजना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*हरोली को दी 81 करोड़ की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं की उपमुख्यमंत्री ने सौगात : 75 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी ‘उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेज-दो’ का शिलान्यास किया*

पेयजल और सिंचाई सुविधाओं के उन्नयन में निर्णायक काम कर रही है सरकार : मुकेश अग्निहोत्री* हरोली विस के लिए 100 करोड़ की नई सिंचाई योजना स्वीकृत, 175 करोड़ की भभौर साहिब–पोलियां बीत योजना...
Translate »
error: Content is protected !!