हत्या के आरोप में 4 के खिलाफ मामला दर्ज : विस्त दोआब नहर में कल देर शाम मिला था जतिंदर का शव

by

के मामले में ह्त्या के आरोप में अज्ञात सहित चार लोगों पर मामला दर्ज
भास्कर न्यूज। गढ़शंकर -विस्त दोआब नहर में मिले जतिंदर सिंह के शव के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । विक्रमजीत पुत्र रमेश चंद्र निवासी वार्ड नं 10 महहला भट्टा गढ़शंकर ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा का लड़का जतिंदर कुमार पुत्र जीवन कुमार जोकि रेलवे फाटक के पास सब्जी की पनीरी बेचने का काम करता है। उसने बताया कि 5 जुलाई को 10 बजे के करीब प्रवीण कुमार पुत्र सुखदेव, विक्की राणा पुत्र गुलवधन भईया जतिंदर कुमार के घर आकर उसके साथ किसी बात को भी उच्ची आवाज में बहस कर रहे थे और जब हमने इन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने कहा कि उन्होंने जतिंदर कुमार से पचास हजार रुपये लेने है और अगर उसने दो बजे तक पैसे न दिए तो अच्छा नहीं होगा कह कर धमकियां देते हुए वहां से चले गए। विक्रमजीत ने बताया कि थोड़ी देर बाद जतिंदर कुमार ने उसे बताया कि वह तीस हजार रुपये उन लोगों को देने जा रहा है और साढ़े चार बजे वह अपने भाई विजय कुमार उर्फ सोनू के घर जा रहा था तो देखा कि सुभाष, विक्की राणा, प्रवीण कुमार व एक अज्ञात व्यक्ति जतिंदर कुमार से बात कर रहे थे और वह अपने भाई विजय के घर चला गया। उसने बताया कि साढ़े पांच बजे हल्ला सुनकर उसका भाई विजय कुमार नहर किनारे पहुंचा तो उसने देखा कि कुछ लोग जतिंदर कुमार को नहर से निकाल रहे थे और पता चला कि उसके सिर पर किसी तेजधार हथियार से प्रहार कर उसे नहर में फेंक दिया है और पास ही उसका स्कूटर खड़ा था। उसने बताया कि जब वह जतिंदर कुमार को लेकर सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मिरतक घोषित कर दिया और उसका शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए शवगृह में रखवा दिया गया। उसने गुहार लगाई कि जतिंदर कुमार उर्फ सोनू को सुभाष, विक्की राणा, प्रवीण कुमार व एक अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारा है इसलिए इनके विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाए। गढ़शंकर पुलिस ने विक्रमजीत के बयान पर उक्त चारो के विरुद्ध जतिंदर कुमार उर्फ सोनू की हत्या करने के आरोप में विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज किया है।
गढ़शंकर बिस्त दोआब नहर में एक व्यक्ति का शव बरामद।
भास्कर न्यूज। गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने बिस्त दोआब नहर में एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। एसआई राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति का शव नहर के पास पड़ा है और इसके बाद शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लग रहा है कि उक्त व्यक्ति गढ़शंकर बंगा रोड पर बिस्त दोआब नहर में नहाने के लिए उतरा होगा और शरीर पर सिर्फ अंडरवियर ही थी और उक्त व्यक्ति के सिर पर गहरा जख्म था जिससे खून बह रहा था। उक्त व्यक्ति की पहचान जतिंदर कुमार उर्फ सनी निवासी गढ़शंकर के रूप में हुई है।
फ़ोटो -जतिंदर कुमार उर्फ सनी का शव कब्जे में लेकर जांच करते हुए एसआई राकेश कुमार।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुन्दर शाम अरोड़ा ने शुरू करवाई सुंदर नगर में स्ट्रीट लाईटें, कहा हर क्षेत्र में हो रहा है बेमिसाल विकास

होशियारपुर  : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय सुंदर नगर में नयी लगीं स्ट्रीट लाईटों की शुरूआत करवाते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र में बेमिसाल विकास के लिए वचनबद्ध...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा चुनाव : अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने मजीठा से पप्पलप्रीत सिंह को बनाया उम्मीदवार

अमृतसर। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। पार्टी ने मजीठा विधानसभा सीट से पप्पलप्रीत सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पंजाब को फिर नशे के संकट में धकेलने की तैयारी कर रहे अमित शाह : केजरीवाल

भाजपा-अकाली गठबंधन की अटकलों पर आप संयोजक का निशाना, बोले- पंजाब के लोग ऐसा कभी नहीं होने देंगे चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...
Translate »
error: Content is protected !!