हथियार-हेरोइन तस्करी के 3 नेटवर्क बेनकाब, 11 गिरफ्तार; 2 हैंड ग्रेनेड बरामद : 12 अवैध पिस्तौल, 33 कारतूस और 310.10 ग्राम हेरोइन जब्त

by

अमृतसर। पंजाब में अवैध हथियारों और नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने तीन अलग-अलग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 अवैध पिस्तौल, 2 हैंड ग्रेनेड, 33 जिंदा कारतूस और 310.10 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में इन नेटवर्क के तार विदेश में बैठे हैंडलरों और गैंगस्टरों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।

ड्रोन के जरिए पहुंचाई जाती थीं खेप

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। आरोप है कि सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप भेजी जाती थी। इसके बाद स्थानीय नेटवर्क के सदस्य इन्हें आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाते थे।

जांच एजेंसियां अब विदेशी हैंडलरों और स्थानीय आरोपियों के बीच संपर्क के तरीकों, हथियारों की सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हैं।

रंगदारी के लिए धमकाने और फायरिंग का आरोप

प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े लोग अवैध हथियारों का इस्तेमाल लोगों को डराने और रंगदारी मांगने के लिए करते थे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर कुछ लोगों के घरों और दुकानों पर फायरिंग भी की जाती थी। पुलिस बरामद हथियारों का आपराधिक वारदातों में इस्तेमाल होने की आशंका को लेकर जांच कर रही है।

तीन पुलिस थानों में FIR दर्ज

इस कार्रवाई के संबंध में थाना रणजीत एवेन्यू, थाना छेहरटा और थाना सुल्तानविंड में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच का दायरा बढ़ाते हुए विदेश में बैठे हैंडलरों और स्थानीय नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

AAP की 5 गारंटी, फ्री बिजली और हर महीने 1000 रुपये का वादा : सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा में जारी की 5 गारंटियां

 नई दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पांच गारंटी दी हैं । आम आदमी पार्टी ने हरियाणा...
article-image
पंजाब

अलीपुर में 30 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

मरीजों की आंखों की जांच व उपचार के साथ दवाइयां, चश्मे और लेंस भी निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे गढ़शंकर, 28 अक्टूबर। गढ़शंकर के गांव अलीपुर में 30 अक्टूबर को आंखों की जांच और उपचार...
article-image
पंजाब

सूद ने गवर्नर पंजाब को दखलअंदाजी के लिए भेजा ज्ञापन :

नीरज शर्मा, होशियारपुर :  होशियारपुर सरकारी  कालेज के पार्ट टाइम तथा गेस्ट फैकल्टी  लेक्चररों ने अपना ज्ञापन पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद को  दिया तथा अपनी तरस योग स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!