हाईकोर्ट ने झटका दिया पंजाब सरकार को : भाजपा नेता तेजेन्द्रपाल सिंह तथा कवि कुमार विश्वास के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द

by

चंडीगढ़ :12 अक्तूबर: पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ की टिप्पणियों मामले में कवि कुमार विश्वास तथा दिल्ली के भाजपा नेता तेजेन्द्रपाल सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कर दी है।
दरअसल दोनों ही पर्चे रद्द करने की मांग की गई थी। यह जानकारी कुमार विश्वास के वकील ने दी है। हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद भाजपा नेता तेजेन्द्रपाल सिंह बग्गा ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है।
गौरतलब है कि कुमार विश्वास पर पंजाब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इसी वर्ष 12 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कथित तौर पर भडक़ाऊ बयान देने के लिए रूपनगर में मामला दर्ज किया गया था। उन पर धर्म तथा नस्ल के आधार पर दुश्मनी पैदा करने का आरोप लगाया गया था।
कुमार विश्वास ने इस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया था। उन्होंने आपराधिक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी। जस्टिस अनूप चितकारा की बैंच इस मामले की सुनवाई कर रही थी। पटीशन में कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग का आरोप लगाया गया तथा इसे राजनीति से प्रेरित बताया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाय और समोसे का मेल हो गया : पंजाब विधानसभा में राघव चड्ढा का जिक्र कर सीएम भगवंत मान का निशाना

चंडीगढ़ : नजाब में भगवंत मान की सरकार ने विश्वास प्रस्ताव लाया जो सर्वसम्मति से पास हो गया. अपने संबोधन में सदन में सीएम भगवंत मान ने आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राघव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रीमद भागवत कथा में इतनी शक्ति है कि यह घोर पापियों का भी उद्धार कर सकती : आनंदचेतन जी महाराज

गढ़शंकर।  गांव झोनोवाल में संजीव शर्मा द्वारा श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसके पहले दिन आज पहले दिन संत बाबा बाल जी महाराज ने पधार कर संगत को आशीर्वाद...
article-image
पंजाब

कम्युनिटी सेंटर के निर्माण के लिए श्री ब्राह्मण सभा द्वारा गोल्डी को मांग पत्र दिया

गढ़शंकर ।कन्या महाविद्यालय स्कूल के नजदीक स्थित भगवान परशुराम भवन में कम्युनिटी सेंटर के निर्माण के लिए श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर द्वारा आज सभा के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी और नगर कौंसिल के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में वैसट आऊट आफ बैसट के मुकावलों में रमनदीप कौर व सुनीता की टीम ने पहला स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में कालेज के अैजूकेशन विभाग दुारा विश्व बौद्धिक जायदाद दिवस मनाते हुए विधार्थियों के वैसट आऊट आफ बैसट विषय...
Translate »
error: Content is protected !!