हार की बौखलाहट में लोकतंत्र और जनादेश का अपमान कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

by

भ्रष्टाचार के हर आरोप पर जवाब देने की बजाय बेशर्मी दिखा रहे हैं प्रदेश के मुखिया

आरोपों को मसाला कहने से नहीं दबेगी अटैचियों की हकीकत

एएम नाथ। मण्डी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हार की बौखलाहट मुख्यमंत्री के चेहरे और बयानों में साफ दिखाई दे रही है। इसीलिए वह जनादेश और लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं। संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिन जनप्रतिनिधियों को हजार लोग चुनकर भेजते हैं उनके बारे में अपमानजनक और ओछी टिप्पणी करना मुख्यमंत्री की मानसिकता को दर्शाता है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के बारे में अनर्गल टिप्पणी उनकी संवैधानिक व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाती है। मुख्यमंत्री का बयान पूरी तरीके से शर्मनाक है और उन्हें अपने इस बयान के लिए प्रदेशवासियों से और जनप्रतिनिधियों से माफी मांगनी चाहिए।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के एक के बाद एक आरोप लगे। उनके साथ काम कर रहे अधिकारियों पर भी आए दिन सवाल उठे। मित्र मंडली द्वारा मचाई गई लूट और फैलाई गई अराजकता से पूरा प्रदेश त्रस्त है। लेकिन भ्रष्टाचार के हर आरोप पर मुख्यमंत्री सिर्फ बेशर्मी दिखाते हैं। 1500 करोड़ से ज्यादा के चेस्टर हिल मामले में नाम आने पर मुख्यमंत्री ने आला अधिकारियों को बचाने के लिए जिस तरीके के बयान दिए वह पूर्णतया शर्मनाक और उनकी भ्रष्टाचार के समर्थन की सोच को उजागर करता है। आज मुख्यमंत्री पर उनके ही पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं वह शर्मसार करने वाले हैं। मुख्यमंत्री पर इस तरीके के आरोप की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसके बाद भी मुख्यमंत्री उन आरोपों पर जवाब देने से भाग रहे हैं और जो कह रहे हैं वह सर्वथा उनकी लाचारी को दिखाता है। भ्रष्टाचार के इतने बड़े मामले पर मुख्यमंत्री का चुप रहना पूरे के पूरे प्रकरण को संदिग्ध बताने के लिए काफी है। इतने बड़े मसले को मसाला कह देने से काम नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री को इन आरोपों का जवाब देना होगा। हर बात को टाल जाना, विपक्ष पर आरोप लगा देना। भ्रष्टाचार के आरोपों को राजनीतिक रंग दे देना हर बार नहीं चलेगा। प्रदेश को जवाब देना होगा और अटैचियों के आरोप के बारे में बताना होगा। झूठ बोलकर, लोगों को गुमराह करके मुख्यमंत्री सरकार के भ्रष्टाचार को ज्यादा दिन तक नहीं छुपा पाएंगे। अब लोग बोलने और सामने आने लगे हैं। भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगी हैं। सरकार को हर आरोप पर जवाब देना होगा। इतने बड़े आरोप को मसाला कहने से अटैचियों की हकीकत नहीं दबेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान…. संत रामपाल की शरण में पहुंचे

वायरल वीडियो से सियासी हलचल, कौल सिंह बोले— राजनीति छोड़ अब भक्ति के मार्ग पर हिमाचल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम, आठ बार के विधायक कौल सिंह ठाकुर ने लिया संन्यास एएम नाथ। शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरोपियों को दी जाएगी सख्त सजा – पठानिया ने कहा : शारीरिक उत्पीड़न मामला:परिजनों से मिले उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

परिजनों को दिलाया भरोसा, कहा वे उनके साथ हैं तथा हर हाल में उन्हें दिलाएंगे इंसाफ एएम नाथ। शाहपुर, 16 सितंबर। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया आज सुबह शाहपुर विस क्षेत्र में शारीरिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 की मौत – मंडी में कार दुर्घटनाग्रस्त, शादी समारोह से आ रहे थे वापस

रोहित भदसाली मंडी : जिला मंडी में चौहारघाटी के वरधान में एक कार कल शनिवार को दुर्घनाग्रस्त हो गई थी । उक्त दुर्घटना में पांच युवाओं की मौत हो गई है। दुर्घटना का पता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला

कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने लिया भाग बीबीएन, 11 अप्रैल (तारा) : श्री ओरोविंदो स्कूल बद्दी में उन्नत जीवन कौशल के क्षमता निर्माण कार्याशाला का आयोजन किया गया | जिसमें ओरोविंदो पब्लिक स्कूल...
Translate »
error: Content is protected !!