हिमाचल को अग्रणी राज्य बनाने में डॉ. परमार की भूमिका ऐतिहासिक : डॉ. धनीराम शांडिल

by

एएम नाथ। सोलन, 6 अगस्त: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं ‘हिमाचल निर्माता’ स्वर्गीय डॉ. यशवंत सिंह परमार ने राज्य की नीतियों को दिशा देने, विकास को गति प्रदान करने और विकसित हिमाचल की मजबूत नींव रखने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. परमार को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और राज्य निर्माण में अमूल्य भूमिका के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा।

डॉ. शांडिल सोलन में सिरमौर कल्याण मंच द्वारा आयोजित डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।

उन्होंने कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार ने अपनी दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता के बल पर हिमाचल प्रदेश को एक नई पहचान दिलाई। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ाया और ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जो आज भी प्रेरणास्रोत है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉ. परमार की दूरगामी सोच के कारण ही हिमाचल प्रदेश एकजुट हो सका। पर्यटन, उद्योग, सड़क संपर्क और विद्युत परियोजनाओं जैसे विकास के प्रमुख क्षेत्रों की आधारशिला भी उन्होंने ही रखी, जिसके परिणामस्वरूप आज हिमाचल देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

डॉ. शांडिल ने सिरमौर कल्याण मंच, सोलन द्वारा कोठों में निर्माणाधीन भवन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने सोलन से चनारग तक बस सेवा शुरू कराने का भी आश्वासन दिया।

समारोह के दौरान विभिन्न विभूतियों को सिरमौर सम्मान एवं डॉ. यशवंत सिंह परमार सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने हाटी प्राकृतिक स्टॉल का अवलोकन किया। कार्यक्रम में चुडेश्वर सांस्कृतिक दल सहित अन्य कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा, पार्षदगण, प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, डॉ. यशवंत सिंह परमार के पौत्र आनंद परमार, विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, जिला परिषद सदस्य अमित ठाकुर, कांग्रेस नेता राहुल ठाकुर, कुल राकेश पंत, संधीरा, अजय कंवर, सरदार सिंह, सिरमौर कल्याण मंच सोलन के प्रधान प्रदीप ममगई, महासचिव यशपाल कपूर, उपमंडलाधिकारी नीरजा शर्मा, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आधार सेवा केंद्र में एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार सम्बन्धी सभी सुविधाएं – अनिरुद्ध सिंह

ग्रामीण विकास मंत्री ने कसुम्पटी में किया आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ हिमाचल के लिए 3 आधार केंद्र हुए हैं स्वीकृत, शिमला में प्रदेश का पहला आधार सेवा केंद्र शुरू एएम नाथ। कसुम्पटी : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शक्ति की राजनीति’ पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन : शोधार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी पुस्तक: मुख्यमंत्री 

 एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय राजनीति के लेखक अमर कुमार की पुस्तक ‘शक्ति की राजनीति’ (पॉवर पोलिटिक्स) का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जांगलिक सड़क दस दिन में खोलने के सीएम ने दिए निर्देश : पुल निर्माण के लिए छह करोड़ देगी सरकार : सीएम सुक्खू

थैंटवाड़ी में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपये की घोषणा मुख्यमंत्री सुक्खू ने जांगलिक सड़क का लिया जायजा, अधिकारियों को जल्द बहाली के निर्देश एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान आंदोलन के इलाकों में किसानों की नाराजगी भाजपा को पड़ी भारी

चंडीगढ़ : हरियाणा व पंजाब के अलावा हरियाणा से सटे राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन का भी असर देखने को मिला है। इन चारों ही इलाकों में किसानों की नाराजगी भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!