हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सांसद मनीष तिवारी ने लिखा पत्र

by

गढ़शंकर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक पत्र लिखकर राज्य में चलने वाले उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषण से उनके लोकसभा क्षेत्र के लोगों पर पड़ रहे असर का मुद्दा उठाया है।
सांसद तिवारी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि वह इससे पहले उनके पूर्ववर्ती जयराम ठाकुर को भी इस संदर्भ में चिठ्ठी लिख चुके हैं। यह चिट्ठी हिमाचल प्रदेश के ऊना में चलने वाले औद्योगिक यूनिटों मॉडल्स कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड और फैट बनाने वाली एक अन्य कंपनी के संदर्भ में है, जो जिले के बॉर्डर पर स्थित हैं। ऊना जिले की सीमा पर उनके लोकसभा क्षेत्र में पड़ते गढ़शंकर विधानसभा हल्के के बीत एरिया का गांव महिंदवानी पड़ता है।
इन उद्योगों द्वारा फैलाए जाने वाले प्रदूषण से सारा क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जिसके चलते ना सिर्फ हवा बहुत जहरीली हो चुकी है, बल्कि सबसे ज्यादा प्रदूषित पानी हो रहा है। उद्योगों द्वारा निकाले जाने वाले प्रदूषित तत्व स्वां नदी में जाकर गिरते हैं, जो सतलुज में मिलती है।
लेकिन दुर्भाग्यवश आपके पूर्ववर्ती जयराम ठाकुर ने इस प्रदूषण को रोकने के लिए बहुत कम प्रयास किए थे। उन्हें उम्मीद है कि आप इस मामले की गंभीरता को समझेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि प्रदूषण फैलाने वाली ये फैक्ट्रियां या तो बंद हों या फिर ऐसा उपाय किया जाए कि प्रदूषण पूरी तरह से खत्म हो जाए, ताकि हिमाचल प्रदेश की सीमा के साथ लगते उनके हलके के गांवों के लोगों को प्रदूषण से और प्रताड़ित ना होना पड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमेरिकी गैंगस्टर’ का पंजाब कनेक्शन : राजा हरुवाल के 3 गुर्गे गिरफ्तार, 2 पिस्तौल व15 कारतूस बरामद

अमृतसर। स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल टीम और सीआइ (पठानकोट) की टीम ने ग्लाक पिस्तौल सहित तीन आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से दो पिस्तौल और पंद्रह कारतूस बरामद कर...
हिमाचल प्रदेश

सैनिक विश्राम गृह चम्बा में 5 जनवरी को आयोजित होगा भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा शिविर-उपनिदेशक, सैनिक कल्याण

9 जनवरी को विश्राम गृह चुवाड़ी में भी आयोजित होगा चिकित्सा शिविर एएम नाथ। चम्बा : कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवा निवृत्त), उपनिदेशक, सैनिक कल्याण कार्यालय चम्बा ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतपूर्व सैनिकों, दिवगत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर के गौरव और सौंदर्य को बरकरार रखना सभी की जिम्मेवारी: आशीष बुटेल

नगर निगम पालमपुर की सामान्य सदन बैठक में लिए विकासात्मक निर्णय एएम नाथ। पालमपुर, 10 दिसम्बर : नगर निगम पालमपुर की सामान्य सदन बैठक का आयोजन मेयर गोपाल नाग की अध्यक्षता में हुआ। बैठक...
article-image
पंजाब

शहर के हर वार्ड को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना लक्ष्यः ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 27 में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर,18 सितंबरः कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने शहर के वार्ड नंबर 27 में 15 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ...
Translate »
error: Content is protected !!