हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने एग्जाम के लिए की जारी रिवाइज्ड डेटशीट : 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 मार्च 2024 से आरंभ होकर 18 मार्च 2024 तक

by

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश बोर्ड से कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड की ओर फाइनल एग्जाम के लिए रिवाइज्ड डेटशीट जारी कर दी गई है।

रिवाइज्ड डेटशीट के मुताबिक दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 1 मार्च 2024 से होगी। बोर्ड की ओर से संशोधित टाइम टेबल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 मार्च 2024 से आरंभ होकर 18 मार्च 2024 तक समाप्त करवाई जाएंगी। 10वीं कक्षा का पहला पेपर मैथमेटिक्स और आखिरी पेपर फाइनेंशियल लिट्रेसी का होगा। परीक्षा सुबह की पाली में आयोजित की जाएंगी जिसका समय सुबह 8:45 से 12 बजे तक रहेगा।

12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च 2024 को बिजनेस स्टडीज पेपर से आरंभ होंगी। इंटरमीडिएट का आखिरी पेपर 30 मार्च 2024 को आयोजित किया जाएगा। आखिरी दिन फाइनेंशियल लिट्रेसी का पेपर होगा। इस कक्षा की परीक्षाएं भी एक शिफ्ट में सुबह 8:45 से 12 बजे तक संपन्न होंगी।

हिमाचल प्रदेश 10वीं, 12वीं टाइम टेबल 2024 डाउनलोड करने के लिए आपको पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर स्टूडेंट्स कॉर्नर में Datesheet के विकल्प पर क्लिक करें।  अब आपको जिस भी कक्षा की डेट शीट डाउनलोड करनी है उस विकल्प पर क्लिक करें।  इसके बाद टाइम टेबल स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर पाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एपस्टीन विवाद पर दलाई लामा की और से आ गई सफाई : न कभी मिला और न ही कोई कांटेक्ट

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की तरफ से यौन अपराधी जेप्री एपस्टीन के दस्तावेज जारी किए जा रहे हैं. इन दस्तावेजों में कई बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम भी सामने आ रहे हैं. इसके साथ ही फोटो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में 29 जुलाई से श्रावण अष्टमी नवरात्र मेला शुरू : मेले के दौरान मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा

चिंतपूर्णी । शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में 29 जुलाई से श्रावण अष्टमी नवरात्र मेला शुरू होगा और मेला 8 अगस्त तक चलेगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। मेले के दौरान चिंतपूर्णी मंदिर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कुराश चैंपियनशिप का मलकवाल में समापन : खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में सामाजिक व्यवहार के साथ अनुशासन का होता है बेहतर अनुसरण- चंद्र कुमार

कुराश एसोसिएशन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 50 हजार रुपए देने की घोषणा नूरपुर,4 नवंबर। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज शनिवार को देर शाम नूरपुर के मलकवाल स्थित विद्यावती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अतिरिक्त उपायुक्त की अद्यक्षता में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना से सम्बंधित बैठक आयोजित

शिमला 07 मार्च : अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के संदर्भ में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि 7 मार्च, 2022 से...
Translate »
error: Content is protected !!