हिमाचल बीजेपी की संगठनात्मक रचना में बड़ा बदलाव – मंडलों की संख्या 74 से बढ़कर 171 पर पहुंची

by

हिमाचल बीजेपी में इन दिनों आंतरिक संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं. बूथ स्तर पर त्रिदेव और पन्ना प्रमुख चुने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव संपन्न करवाने की जिम्मेदारी कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज को दी है। भारतीय जनता पार्टी ने एक डिलिमिटेशन समिति का गठन किया था।  इसकी अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने की

इस डिलिमिटेशन समिति ने बीजेपी की संगठनात्मक रचना में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि अब राज्य में मंडलों की संख्या 74 से बढ़कर 171 कर दी गई है. यानी अब भारतीय जनता पार्टी में 171 मंडल अध्यक्ष होंगे. इससे मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडल में ज्यादा समय देने का वक्त मिलेगा. इसका ज्यादा फायदा ग्रामीण इलाकों में होगा. जहां मंडल की सीमा बहुत दूर-दूर तक फैली हुई थी और मंडल अध्यक्ष इतने बड़े क्षेत्र को संभालने में सफल नहीं हो पाते थे।

जिला चंबा में 16 हुई मंडलों की संख्या : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भारतीय जनता पार्टी के छह मंडल थे. अब इनकी संख्या बढ़कर 16 कर दी गई है. बीजेपी के संगठनात्मक जिला नूरपुर में मंडल चार से बढ़कर 12 हो गए हैं. संगठनात्मक जिला देहरा में मंडलों की संख्या तीन से बढ़कर छह कर दी गई है. संगठनात्मक जिला पालमपुर में मंडल चार से बढ़कर 10 हो गए हैं. जिला कांगड़ा में मंडलों की संख्या पहले चार थी अब यह संख्या नौ पर पहुंच गई है।

जिला ऊना में 10 मंडलों का गठन :  हिमाचल प्रदेश के दूरदराज जिला लाहौल स्पीति में मंडलों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यहां पहले की तरह तीन मंडल ही रहेंगे. जिला कुल्लू में मंडलों की संख्या चार से बढ़कर 12 कर दी गई है. संगठनात्मक जिला सुंदरनगर में पांच के स्थान पर अब 13 मंडल होंगे. जिला मंडी में भी मंडलों की संख्या पांच से बढ़कर 13 कर दी गई है. जिला हमीरपुर में अब पांच के स्थान पर 10 मंडल होंगे. जिला ऊना में भी पांच के स्थान पर 10 मंडलों का गठन किया गया है. जिला सोलन में मंडलों की संख्या बढ़कर 13 कर दी गई है. इससे पहले यह संख्या पांच थी।

शिमला में छह होगी मंडलों की संख्या : वहीं, बात अगर जिला सिरमौर की करें तो यहां अब मंडलों की संख्या पांच से बढ़कर 12 कर दी गई है. बीजेपी के संगठनात्मक जिला महासू में मंडलों की संख्या पांच से बढ़कर 13 कर दी गई है. शिमला में पहले तीन मंडल थे और यहां मंडलों की संख्या छह हो गई है. जिला किन्नौर में भी तीन मंडलों के स्थान पर पांच मंडलों का गठन कर दिया गया है. इस तरह राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने अपने मंडलों की संख्या 74 से बढ़कर 171 पर पहुंचा दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में जेईई मेन्स और नीट परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग देने का फैसला

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की ओर से पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में जेईई मेन्स और नीट परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग देने का फैसला लिया गया है। स्कूलों में आज से नीट...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारा घागों गुरु की” में 34 सेवादारों ने किया रक्तदान

गढ़शंकर । गर्मी के मौसम में रक्त की बढ़ती मांग को देखते हुए गुरुद्वारा “घागों गुरु की” की प्रबंधक कमेटी की ओर से जत्थेदार जोगा सिंह (सरपंच हवेली) के नेतृत्व में प्रदीप कुमार और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें: डीसी

एसडीएम को निर्देश उपमंडल स्तर पर नियमित तौर पर करें समीक्षा,संयुक्त कार्यालयों तथा डे बोर्डिंग स्कूलों की स्टेट्स रिपोर्ट भी मांगी प्रभावितों को तुंरत उपलब्ध करवाई जाए फौरी राहत धर्मशाला, 14 जुलाई: उपायुक्त डॉ....
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजुकी मोटर्स ने किया 113 आईटीआई डिप्लोमाधारकों का चयन : कैंपस इंटरव्यू में 2017 से 2023 तक के पास कुल 132 अभ्यार्थियों ने भाग लिया

हमीरपुर 07 अक्तूबर। गुजरात के हसंलपुर में स्थित सुजुकी मोटर्स के प्लांट की ओर से शनिवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने...
Translate »
error: Content is protected !!