हिमाचल में रिचार्ज करने के बाद मिलेगी बिजली : लगेंगे अब स्मार्ट मीटर

by

एएम नाथ । शिमला । हिमाचल प्रदेश में अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद सभी को अपने बिजली के मीटर पहले रिचार्ज कराने होंगे। बिजली का रिचार्ज खत्म होते ही घर पर अंधेरा छा जाएगा। राज्य बिजली बोर्ड ने इसका पूरा प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

अगले साल से इन मीटरों को लोगों के घरों पर लगाने का काम शुरू हो जाएगा । स्मार्ट मीटर एक बार लगने के बाद आपको अपने घर में कितनी बिजली चाहिए।

उसका रिचार्ज पहले करवाना होगा । इसका रिचार्ज खत्म होते ही घर पर अंधेरा हो जाएगा, हालांकि चार्ज खत्म होने से 5 दिन पहले से ही उपभोक्ता को इसकी ऑनलाइन जानकारी और मैसेज के माध्यम से जानकारी देना शुरू कर दिया जाएगा।

राज्य बिजली बोर्ड का मानना है कि इससे बिजली बिलों की रिकवरी अभी लंबित रहती है वह नहीं रहेगी। बिजली की खपत से पहले ही राज्य बिजली बोर्ड को राजस्व मिल जाएगा।

इससे बिजली बोर्ड की आर्थिक स्थिति भी ठीक होगी । राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि शहर से लेकर गांव में लोगों को अपनी सुविधा के अनुसार बिजली कितनी इस्तेमाल करनी है , इससे इसकी छूट होगी।

यदि कोई उपभोक्ता 500 की बिजली महीने में इस्तेमाल करना चाहते हैं तो 500 का रिचार्ज कर सकते हैं। इससे किसी का बजट भी खराब नहीं होगा । उपभोक्ता भी अपने मासिक बजट के मुताबिक बिजली का इस्तेमाल कर सकेंगे।

प्रदेश भर में चलेगी मीटर बदलने की प्रक्रिया

राज्य भर में बिजली के मीटरों को बदलने की प्रक्रिया चलेगी। इसका टेंडर करने से लेकर अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली है। इस दिशा में काम चला है, जल्द ही प्रदेश भर में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा में नहीं की हिमाचल की मदद, भाजपा सांसदों की नीयत में खोट, प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर बोला हमला

रामपुर :  देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चंद महीने का वक्त ही रह गया है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भाजपा के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमलावर नजर आ रहे हैं।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए 55.51 करोड़ जारीः मुकेश अग्निहोत्री

कांगड़ा ज़िला की बहु-प्रतीक्षित फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 55.51 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत और जारी कर दी है। यह स्वीकृति प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत त्वरित सिंचाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्योग चलेगा तो स्थानीय ट्रक भी चलेंगे’, ईसपुर में 120 ट्रक ऑपरेटरों का आक्रोश

कंपनी की गाड़ियों से माल ढुलाई पर भड़की ट्रांसपोर्ट सोसाइटी, गेट पर सांकेतिक धरना; समाधान नहीं हुआ तो 120 ट्रकों के साथ अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी ईसपुर। उद्योग के लिए जमीन देने वाले स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीआईएम द्वारा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चले जत्था मार्चा का गढ़शंकर में  सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

गढ़शंकर, 13 फरवरी: सीपीआईएम के केंद्रीय दिशा-निर्देशों के तहत केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए 11 मार्च से 20 मार्च तक पूरे देश में जत्था मार्च...
Translate »
error: Content is protected !!