महंगी हुई शराब : हिमाचल में 10 से 30 प्रतिशत तक महंगी मिलेगी शराब

by
एएम नाथ। शिमला  : हिमाचल में शराब की बोतल पर एमएसपी लगने जा रहा है। यानी बोतल पर अब एमआरपी नहीं, एमएसपी होगा। आबकारी कराधान विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ की तर्ज पर शराब को बिना रेट बेचने का फैसला किया है। आबकारी कराधान विभाग ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के माध्यम से रेट तय करने का फार्मूला भी ढूंढ लिया है।
विक्रेताओं का प्रोफिट मार्जिन 10 से 30 प्रतिशत प्रति बोतल रहेगा। इस फार्मूले का असर प्रदेश में शराब के दाम पर भी नजर आने वाला है और दाम में भी इतनी ही बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। हालांकि जिन क्षेत्रों में दुकानें ज्यादा होने की वजह से प्रतिस्पर्धा रहेगी, वहां प्रतिस्पर्धा के आधार पर भी दाम तय होंगे। आबकारी विभाग ने सिंगल माल्ट व्हिस्की, रम, जिन, वोडका, बायो वीयर, वाइन एंड साइडर एल-10 तक विक्रेता का लाभांश 10 प्रतिशत तय किया है। यानी अंकित एमएसपी से दस प्रतिशत ज्यादा दाम पर दुकानदार शराब की बिक्री कर पाएंगे। इसके अलावा सभी भारतीय बीयर के ब्रांड और देशी शराब पर प्रोफिट मार्जन 30 प्रतिशत तय किया गया है। हालांकि यह व्यवस्था मई या जून महीने से लागू होने की संभावना है।
दरअसल, 31 मार्च को वित्तीय वर्ष के दौरान खपत से बच गई शराब की बोतलों को पहले सप्लाई किया जाएगा और इन बोतलों पर मूल्य अंकित है। विभाग के पास अभी पुराना ही स्टॉक है और इस स्टॉक पर एमआरपी छपा हुआ है। इस स्टॉक के खत्म होने के बाद जैसे ही बाजार में दूसरा स्टॉक आएगा। विभाग उसे एमएसपी के माध्यम से बेचेगा। यानी विभाग एमएसपी तय करेगा और इसके बाद रेट प्रतिस्पर्धा और प्रोफिट मार्जन के आधार पर शराब का रेट तय होगा।
शराब की बोतल के साथ 10 रुपए मिल्क सेस और डेढ़ रुपए ईटीडी डिवेलपमेंट फंड भी वसूला जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, और कुल्लू में बादल फटने और बाढ़ से भारी तबाही

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश ने आस पास के इलाकों में तबाही मचा दी है, जिसने शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, और कुल्लू जैसे 5 इलाकों को अपनी चपेट में लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का मामले में करीब डेढ़ लाख लोग इस फ्रॉड की चपेट में आ चुके : डीजीपी संजय कुंडू ने क्रिप्टो करेंसी का घोटाला छोटा नहीं बल्कि बहुत बड़ा बताया मामला

शिमला : हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का मामले में करीब डेढ़ लाख लोग इस फ्रॉड की चपेट में आ चुके हैं।  क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले में दो आरोपी स्वीकार कर चुके हैं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल हाईकोर्ट की बड़ी राहत: बालिग युवक-युवती को लिव-इन रिलेशनशिप जारी रखने की मिली आजादी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक बालिग युवक-युवती को बड़ी राहत देते हुए उन्हें अपनी इच्छा के अनुसार साथ रहने और अपने रिश्ते को जारी रखने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

MLA कमलेश ठाकुर ने नंदपुर भटोली में सुनी जनसमस्याएं – बोलीं… चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी देहरा की विकासात्मक परियोजनाएं

राकेश शर्मा :  देहरा /तलवाड़ा –  विधानसभा उपचुनाव के दौरान देहरा के विकास को लेकर जो भी प्राथमिकताएं प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा रखी गई थी, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा...
Translate »
error: Content is protected !!