हिमालय का संरक्षण युवाओं का दायित्व : डॉ. सलारिया

by

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज “संकल्प स्मरण दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया, ने अपने विचार रखते हुए भारत की राष्ट्रीय अखंडता, हिमालय की पवित्र धरोहर और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।

डॉ. सलारिया ने कहा कि संकल्प स्मरण दिवस केवल ऐतिहासिक घटनाओं की याद नहीं, बल्कि राष्ट्रीय प्रतिष्ठा और सीमाओं की सुरक्षा के संकल्प को पुनर्जीवित करने का अवसर है। उन्होंने 14 नवंबर 1962 और 22 फरवरी 1994 के संसद संकल्पों को दोहराते हुए कहा कि भारत अपनी हर इंच भूमि की रक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।
उन्होंने हिमालय को भारतीय सभ्यता की आत्मा बताते हुए कहा कि इसकी रक्षा न केवल पर्यावरणीय आवश्यकता है, बल्कि यह राष्ट्रधर्म का अनिवार्य अंग है। इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और विशेष रूप से युवाओं में राष्ट्र और पर्यावरण दोनों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए लगातार कार्य करना अति आवश्यक है।
डॉ. सलारिया ने युवाओं से कहा कि “हिमालय का संरक्षण आपकी पीढ़ी की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जलवायु परिवर्तन, वनों का क्षरण और असंतुलित विकास हिमालय के अस्तित्व को चुनौती दे रहे हैं। यदि आज के युवा जागृत, सक्रिय और प्रतिबद्ध होकर आगे आएँ, तो हिमालय सुरक्षित रहेगा, भारत सुरक्षित रहेगा। हर युवा एक पेड़ लगाकर, जल स्रोतों की रक्षा कर, प्लास्टिक मुक्त में भाग लेकर और अपनी संस्कृति को संरक्षित रखकर ‘हिमालय प्रहरी’ बन सकता है।”
उन्होंने कहा कि हिमालय की सुरक्षा केवल सरकारों की नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी से संभव है, और इस दिशा में युवाओं की भूमिका सबसे निर्णायक है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

250-300 रुपये में होगा 5 लाख तक इलाज…सरकार तैयार कर रही स्वास्थ्य बीमा का ड्राफ्ट

नई दिल्ली : कोरोना की चौथी लहर के खतरे के बीच भारत के लोगों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने देश के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया करवाने की तैयारी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने सोलन में 27वें राष्ट्रीय मशरूम मेले का शुभारंभ किया : मशरूम की पैदावार बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों, उत्पादकों, उद्यमियों और उद्योगों को एक मंच पर आने का किया आह्वान

एएम नाथ।  सोलन  :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन में 27वें राष्ट्रीय मशरूम मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि मशरूम की जीवन अवधि (शेल्फ लाइफ) बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला में 11 से 14 अगस्त तक यलो और ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

एएम नाथ।  मंडी, 10 अगस्त।  मौसम विभाग ने मंडी जिला में 11 अगस्त से लेकर 14 अगस्त की सुबह तक के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11 अगस्त को यलो अलर्ट,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कांगड़ा द्वारा स्कूल सेफ्टी ऐप पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

एएम नाथ।  धर्मशाला, 19 जून : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) कांगड़ा द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला के दौरान विद्यालयों में आपदा प्रबंधन तकनीक को सुदृढ़ करना तथा...
Translate »
error: Content is protected !!