होशियारपुर में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो सार्वजनिक करने पर 17 वर्षीय किशोर हिरासत में

by

होशियारपुर । पंजाब के होशियारपुर में 16 वर्षीय छात्रा से कथित दुष्कर्म और घटना का वीडियो सार्वजनिक करने के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को मामले की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना 4 जुलाई की है। आरोप है कि किशोर स्कूल जाने से पहले छात्रा को बाहर घुमाने के बहाने एक रेस्तरां के केबिन में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया।

पीड़िता ने बाद में अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि किशोर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा था और कुछ दिनों बाद उसने वीडियो सार्वजनिक भी कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दसूहा थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी किशोर को बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया गया। मामले की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीरम मान की मुंहबोली बहन के पति व रिश्तेदारों पर हमला : सीएम से कार्रवाई की गुहार लगाने का वीडियो किया अपलोड

फतेहगढ़ साहिब। मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुंहबोली बहन के पति व रिश्तेदारों के साथ दीपावली की रात पड़ोसियों ने मारपीट की। महिला ने आरोपितों पर कार्रवाई की गुहार सीएम से लगाते हुए एक वीडियो...
article-image
पंजाब

जाली करंसी स्मेत एक काबू : राहगीर को नकली नोट देता लोगों ने पकड़कर, पुलिस हवाले किया

गढ़शंकर : पुलिस थाना गढ़शंकर अंतर्गत गांव गडी मट्टों में उस समय हंगामा हो गया जब लोगों ने एक बाईक स्वार व्यक्ति को एक राहगीर को नकली नोट देते पकड़ लिया।      ...
article-image
पंजाब

सैन्य सम्मान के साथ दी गई सूबेदार हरदीप सिंह को अंतिम विदायगी

होशियारपुर, 08 मई: अरुणाचल प्रदेश में एल.ए.सी के साथ देश की सेवा करते हुए शहीद हुए होशियारपुर के गांव बरांडा के सूबेदार हरदीप सिंह को आज सैन्य सम्मान के साथ उनके गांव में ही...
Translate »
error: Content is protected !!