अंतरराष्ट्रीय पहलवान मनदीप को मिला यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग का लाइसेंस

by

पट्टा मेहलोग, 4 जून (तारा) :  विकास खंड पट्टा की जगजीत नगर पंचायत के शील गांव के अंतरराष्ट्रीय पहलवान मनदीप मनु ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मनदीप मनु को दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित कुश्ती संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग का लाइसेंस प्राप्त हुआ है। यह संस्था ओलिम्पिक और विश्व चैंपियनशिप जैसे आयोजनों में कुश्ती की देखरेख और संचालन करती है। मनदीप ने बताया कि यह उपलब्धि न केवल उनके खेल जीवन मे एक महत्वपूर्ण पड़ाव है बल्कि क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। मनदीप लंबे समय से कुश्ती के क्षेत्र में काफी सक्रिय है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उनकी मेहनत,लग्न व खेल के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि उन्हें यह महत्वपूर्ण लाइसेंस प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि लाइसेंस मिलने से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में भाग लेने के नए अवसर प्राप्त होंगे। जगजीत नगर पंचायत व पूरे क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के लिए कुलदीप सिंह पठानिया आस्ट्रेलिया रवाना

न्यूजीलैंड, जापान व दक्षिण कोरिया भी जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आस्ट्रेलिया  के सिडनी शहर में 5 से 8 नवम्बऱ, 2024 तक आयोजित होने वाले 67वें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक में बंपर अपरेंटिस भर्ती : 5000 से ज्यादा वैकेंसी; जान लें कब से कर सकेंगे आवेदन

बैकिंग सेक्टर में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB में अपरेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोई मुकदमा नहीं, केवल दिखावा’: सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने पर पंजाब, हरियाणा सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा सरकार को पराली जलाने के कारण दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने के मामले में आड़े हाथों लिया। 16 अक्टूबर को कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकार...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, टीसीपी व तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया ध्वजारोहण

एएम नाथ l मंडी, 15 अगस्त। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास से...
Translate »
error: Content is protected !!