प्राइम स्टील उद्योग ने सीएसआर के तहत बरोटीवाला स्कूल में लगवाया ट्यूबवेल

by

1320 विद्यार्थियों और स्टाफ को मिलेगा स्वच्छ पेयजल, उद्योग ने किया बोरवेल निर्माण

पेयजल समस्या का समाधान: बरोटीवाला स्कूल में उद्योग की सीएसआर पहल

बरोटीवाला, 4 जून (तारा)। बरोटीवाला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्रों और शिक्षकों को पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राइम स्टील उद्योग ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में नया ट्यूबवेल (बोरवेल) स्थापित किया है। इस सुविधा से विद्यालय के लगभग 1260 विद्यार्थियों तथा 60 शिक्षकों एवं कर्मचारियों सहित कुल 1320 लोगों को लाभ मिलेगा।
कंपनी के महाप्रबंधक परमजीत सिंह मनकू ने बताया कि क्षेत्र के सबसे बड़े विद्यालयों में शामिल इस स्कूल में पेयजल और बागवानी संबंधी समस्याओं को देखते हुए कंपनी ने सीएसआर के तहत यह पहल की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय उद्योग के निकट स्थित होने के कारण कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल था। सामाजिक सरोकारों के तहत कंपनी शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि भविष्य में स्कूल प्रबंधन के सहयोग से जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि भूजल स्तर को संतुलित बनाए रखा जा सके। कंपनी का उद्देश्य केवल पेयजल उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि जल संसाधनों के संरक्षण के प्रति भी जागरूकता बढ़ाना है।
इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक मेघ राज गर्ग, फार्मेसी अधिकारी प्रीतपाल कौंडल, सिविल इंजीनियर शुभम शर्मा, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा, सीएचटी राम सिंह कुंडल्स तथा लक्ष्मी दत्त शास्त्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में विद्यालय का कार्यभार संभाला है और स्कूल में पेयजल समस्या के समाधान के लिए कंपनी से सहयोग का अनुरोध किया था। कंपनी ने उनके अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्यूबवेल स्थापित किया। उन्होंने इस जनहितकारी कार्य के लिए कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

29 अक्तूबर को डुंढियारा बांग्ला में जल शक्ति विभाग के उप-मंडल कार्यालय का करेंगे उद्घाटन एएम नाथ। चम्बा :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्त ने ही महेंद्र सिंह धोनी के ख‍िलाफ किया केस : जान‍िए क्या है मामला -15 करोड़ और धोखाधड़ी का

नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ख‍िलाफ मुसीबत में हैं। दरअसल, उनके ख‍िलाफ उनके दो पूर्व बिजनेस पार्टनर्स ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फरवरी 23 को सभी पात्र बच्चों को दी जाएगी कृमिनाशक दवा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित 5 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी विटामिन-ए की खुराक एएम नाथ। चम्बा, 19 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जय राम सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी चार्जशीट की पेश: नेता प्रतिपक्ष अग्निहोत्री ने कहा कि देवभूमि में पहली बार नौकरियां बेची गई

शिमला : जय राम सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी चार्जशीट पेश कर दी है, जिसमें कहा गया है कि भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। चुनाव प्रचार...
Translate »
error: Content is protected !!