अंतर-संसदीय संघ राष्ट्रीय स्तर के संसदों का वैश्विक संगठन : कुलदीप सिंह पठानिया

by

कहा, वैश्विक शांति तथा लोकतंत्र की मजबूती का मार्ग है अंतर-संसदीय संघ

अन्तर्राष्ट्रीय CSPOC सम्मेलन में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

53 राष्ट्रमण्डल देशों के राष्ट्रीय स्पीकर्स-पीठासीन अधिकारी थे मौजूद

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भविष्य में इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे

एएम नाथ। दिल्ली : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भारतीय संसद द्वारा 14 से 16 जनवरी, 2026 तक संसद भवन नई दिल्ली में आयोजित 28वें अन्तर्राष्ट्रीय स्पीकर और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में 53 राष्ट्रमण्डल देशों के राष्ट्रीय स्पीकर्स तथा पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्मेलन का शुभारम्भ किया तथा अपना प्रमुख सम्बोधन भी दिया। अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 28 राज्यों के पीठासीन अधिकारी भी विशेष रूप से आमंत्रित हैं जिसमें हिमाचल प्रदेश विधानसभा के स्पीकर एवं पीठासीन अधिकारी श्री कुलदीप सिंह पठानिया भी शामिल हैं।
पठानिया ने कहा कि अंतर-संसदीय संघ राष्ट्रीय स्तर के संसदों का वैश्विक संगठन है जो संसदीय कूटनीति को सुगम बनाता है तथा विश्वभर में शांति, लोकतन्त्र एवं सतत विकास को बढ़ावा देने में अपना बहुमुल्य योगदान देता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में जहाँ पूरा विश्व एक मंच पर आकर विश्व स्तर पर ज्वलंत एवं समसामयिक विषयों पर गहन एवं सार्थक चर्चा कर उसका अन्तर्राष्ट्रीय समाधान ढूँढने का प्रयास करता है वहीं वैश्विक शांति तथा लोकतंत्र की मजबूती का मार्ग भी प्रशस्त करता है।
पठानिया ने कहा कि आज पूरा विश्व तथा मानव सभ्यता जहाँ शांति तथा एकता की दुहाई दे रही है वहीं जटिल अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं जैसे बेकारी, बेरोजगारी, आतंकवाद, अलगाववाद तथा अन्तर्राष्ट्रीय सीमा विवादों का भी इस तरह के आयोजन के माध्यम से गम्भीर चर्चा कर शांतिपूर्ण एवं स्थायी हल ढूँढने का प्रयास निरन्तर जारी है। पठानिया ने आशा व्यक्त की है कि सम्मेलन के दौरान चर्चा के लिए लाए गए विषयों से देश व दुनियां को एक नई दिशा मिलेगी तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भविष्य में इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। इस सम्मेलन के दौरान हि.प्र. विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद थे।
इस सम्मेलन को राज्य सभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश, राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के अध्यक्ष क्रिस्टोफर कलिला, अतंर- संसदीय संघ के अध्यक्ष डॉ. तूलिया ऐक्सन तथा लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी सम्बोधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले, प्री-क्वार्टर फाइनल में कई टीमों ने बनाई जगह

एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 3 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, घुमारवीं के खेल मैदान में प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मैहिंदवानी में लगा पक्का र्मोचा में 33वें दिन बिभिन्न संगठनों के नेतायों ने र्मोचे में पहुंच कर संघर्ष का किया सर्मथन

गढ़शंकर। हिमाचल प्रदेश में लगे साबुन उद्योग पर प्रदूषण फैलाने के आरोप में गांव मैंहिदवानी में लोग बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी दुारा लगाए गए दिन रात के पक्के र्मोचे के 33वें दिन शाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने सनोली स्कूल को दिए पौने तीन लाख के खेल मैट

ऊना, 15 सितंबर – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत सायं ऊना विधानसभा क्षेत्र के सनोली गांव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के लिए लगभग पौने तीन लाख रुपये लागत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 मिनट का डांस ..6 करोड़ की फीस!.. तमन्ना भाटिया ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

साउथ सिनेमा पर राज करने से लेकर बॉलीवुड में अपनी मज़बूत पहचान बनाने तक, तमन्ना भाटिया ने अपने लिए एक खास जगह बनाई है। पिछले कुछ सालों में, वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि...
Translate »
error: Content is protected !!