अडानी के घोटालों की दुनियाभर में चर्चा हो रही कहा श्रीनिवास ने : राहुल गांधी के समर्थन में और लोकतंत्र को बचाने के लिए विशाल मशाल जलूस

by

शिमला : हिमाचल कांग्रेस ने राहुल गांधी के समर्थन में और लोकतंत्र को बचाने के लिए शुक्रवार रात को विशाल मशाल जलूस निकाला। यह जुलूस ओकओवर से राजभवन तक निकाला गया। यह मशाल जलूस भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास की अध्यक्षता में की गई। श्रीनिवास ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार लोकतंत्र की हत्या की जा रही और अडानी के महाघोटाले को छिपाने का काम किया जा रहा है। देश की जनता मोदी सरकार को लोकतंत्र को मिटाने और निरंकुश अहंकारी शासक के रूप में याद करेगी।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने भाजपा सरकार पर ED, CBI जैसे सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग करके डराने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार खुद को विफल होता देख अब नये-नये हथकंडे अपना रही है। मोदी सरकार राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से डर गई है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से राहुल गांधी ने लगातार सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और अभी हाल ही में संपन्न हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में जो आम जनता का समर्थन राहुल गांधी को मिला है, उससे भाजपा के पांव तले से जमीन खिसक गई है।
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर न्यायालय पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया और कहा कि सोची समझी साज़िश के तहत सिर्फ अपने मित्रों को बचाने के लिए साजिश रची गई है। पूरा देश जानता है कि कैसे आज अडानी के घोटालों की दुनियाभर में चर्चा हो रही है।
कोर्ट के मामले की बात करें तो जब किसी एक प्रदेश में हुई घटना की कंप्लेंट दूसरे राज्य में होती है तो कोर्ट उस मामले को लेकर उस राज्य में जांच पड़ताल करवाता है। उसके बाद निर्णय होता है, लेकिन यहां ऐसा कुछ भी नहीं होता। न्यायपालिका पर भी सरकार दबाव बनाए हुए है। युवा कांग्रेस केन्द्र सरकार को आगाह करती है कि आप संसद में माइक बंद कर सकते हैं, पूरी संसद को म्यूट कर सकते हैं, पर युवाओं की आवाज को आप नहीं दबा पाएंगे। मोदी सरकार के द्वारा जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या की जा रही, उसी लोकतंत्र को बचाने के लिए युवा कांग्रेस सड़कों पर उतर चुकी है। पहले भी ऐसा ही कारनामा स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ हुआ था। उनकी भी सदस्यता रद्द की गई थी और पूर्ण बहुमत के साथ जनता के समर्थन से कांग्रेस की सरकार स्थापित हुई थी और वैसा ही कारनामा आज मोदी सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ दोहरा चुकी है। इस मशाल यात्रा में मुख्यमंत्री सुक्खू सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी जन-जन तक पहुंचायें सरकारी योजनाओं का लाभ : किशोरी लाल

बैजनाथ 13 अगस्त :  प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है। मुख्य संसदीय सचिव एवं बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन मंच मुबारिकरपुर में सोमभद्रा उत्पादों का स्टॉल

ऊना। ज़िला ऊना के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को वर्ष 2021 में सोमभद्रा ब्रांड के अंतर्गत बेहतर पैकिंग और लेबलिंग की सुविधा दी गई है । आज जन मंच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरों में बिजली कनेक्शन लेने से पहले निरीक्षण के देने होंगे 300 रुपये : अधिसूचना जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिजली कनेक्शन लेने से पहले निरीक्षण करवाने के लिए दरों का निर्धारण कर दिया है। वीरवार को ऊर्जा विभाग ने घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं से ली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएनबी आरसेटी में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ : औषधीय तथा सुगंधित पौधों की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा: एडीसी

धर्मशाला, 03 जनवरी। पंजाब नैशनल बैंक गा्रमीण स्वरोजगार प्रशिक्षण सस्ंथान कांगड़ा रिथत धर्मशाला द्वारा जिला कांगडा की बेरोजगार युवक एवं युवतियों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 10 दिवसीय औषधीय एवं सुगंधित...
Translate »
error: Content is protected !!