अनिंदिता मित्रा पंजाब की नई मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त

by

चंडीगढ़ : चुनाव आयोग ने एक अहम फैसले के तहत IAS अनिंदिता मित्रा को पंजाब का नया चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर नियुक्त किया है। इस संबंध में आयोग की ओर से आज एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसके अनुसार अनिंदिता मित्रा IAS सिबिन सी. की जगह यह पद संभालेंगी।

चुनाव आयोग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी राहुल शर्मा ने पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि अनिंदिता मित्रा तत्काल प्रभाव से अपना पदभार ग्रहण करें। साथ ही, आयोग ने इस नियुक्ति से जुड़ी कम्प्लायंस रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर भेजने को भी कहा है। नोटिफिकेशन में साफ किया गया है कि इस पद पर कार्यभार संभालते ही अनिंदिता मित्रा को पंजाब सरकार के तहत अपनी सभी मौजूदा जिम्मेदारियां और चार्ज तुरंत छोड़ने होंगे। इसके अलावा, चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर रहते हुए वह राज्य सरकार के अंतर्गत कोई भी अतिरिक्त प्रभार नहीं ले सकेंगी। हालांकि, उन्हें स्टेट सेक्रेटेरिएट में इलेक्शन डिपार्टमेंट के इंचार्ज के रूप में सरकार के सेक्रेटरी के तौर पर नामित किया जाएगा। यह नियुक्ति पंजाब सरकार द्वारा भेजे गए तीन IAS अधिकारियों के पैनल पर विचार करने के बाद की गई है। चुनाव आयोग ने यह नियुक्ति रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, 1950 की धारा 13-A (1) के तहत की है और निर्देश दिया है कि इसका नोटिफिकेशन पंजाब राज्य गजट के अगले अंक में प्रकाशित किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने जिला रोजगार ब्यूरो पहुंच कर सभी को सौंपी अत्याधुनिक रेहडिय़ां

शारीरिक व आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे चार व्यक्तियों को जिला प्रशासन ने दिखाई आत्म निर्भर बनने की राह जिला रोजगार ब्यूरो के माध्यम से ‘स्वादिष्टम’ प्रोजैक्ट के अंतर्गत नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई अत्याधुनिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्मी से बचाव के लिए  एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार ने की एडवाइजरी की जारी  : दोपहर 12 से 4 बजे तक बिना जरूरत घर से बाहर न निकले,  गर्मी की लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीएं

गढ़शंकर।  गर्मी का मौसम शुरू होने पर सीएचसी बीनेवाल के एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार द्वारा लोगों को गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी  करते हुए कहा कि दोपहर 12 से 4 बजे तक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लाखों की कमाई कर रहे हैं पॉलीहाउस में बेमौसमी सब्जियाँ उगा कर चेतन ठाकुर : पांच अन्य किसान साथियों के साथ क्लस्टर बनाकर चार एकड़ एरिया में कर रहे हैं खेती 

इंदौरा/ तलवाड़ा ( राकेश शर्मा ) :  प्रदेश के अधिकतर किसान-बागवान आज भी परम्परागत खेती कर रहे है जोकि सारा साल मौसम पर निर्भर रहते हैं। लेकिन मौसम की बदलती परिस्थितियों के बाद अब किसानों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी ध्वज वाले पोत पर कब्जा किया : ईरान ने दी चेतावनी

नई दिल्ली : अमेरिका ने रविवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास उसकी ”नौसैनिक नाकाबंदी से बचने की कोशिश कर रहे” ईरानी ध्वज वाले एक मालवाहक पोत पर हमला कर उसे अपने कब्जे में ले...
Translate »
error: Content is protected !!