सीनियर नेता को अहम जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
गढ़शंकर, 16 नवंबर : पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना को आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी की मैनिफेस्टो कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।
इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेताओं रिंकू चांदपुरी, ओंकार चहलपुरी और ठेकेदार भजन लाल ने कहा कि अविनाश राय खन्ना को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक अनुभव का सम्मान है। उन्होंने कहा कि खन्ना ने हमेशा पार्टी को सर्वोपरि रखा है और हाईकमान की ओर से सौंपी गई प्रत्येक जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से निभाया है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि अविनाश राय खन्ना के नेतृत्व में मैनिफेस्टो कमेटी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जनता की अपेक्षाओं और पंजाब के प्रमुख मुद्दों को ध्यान में रखते हुए प्रभावशाली चुनावी घोषणा पत्र तैयार करेगी।
इस अवसर पर रवन पूर्व सरपंच सुमंदड़ा, डॉ. सोनी बोड़ा, दीप सिंह भंबियां और नवीन गढ़शंकर भी उपस्थित थे।
