आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 12 और सहायिकाओं के 9 पदों हेतु आवेदन आंमत्रित

by
ऊना, 19 फरवरी: बाल विकास परियोजना, धुंदला के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के 12 तथा सहायिकाओं के 9 रिक्त पदों के लिये आवेदन भरे जाने हैं। इस बारे जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी हरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र चैकी-4, बडेराह, कुखेड़ा, चडोली, कोलका, चंगरेहडी, दोबड-2, हटवाणा, करौड, करमाली, त्यार-1 बसलेहड़ में 12 पदों हेतु आवेदन भरें जाने हैं। इसके अलावा थानाकलां, जखौला, धुंदला-2, वही, नाहरी, खडोल, एसन, बडूही-3, दोबड़-1 में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 9 पद भरें जाने है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 मार्च को प्रातः 10 बजे से बाल विकास परियोजना कार्यालय धुंदला स्थित बंगाणा में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इच्छुक व पात्र महिला उम्मीदवार इन पदों हेतु अपना आवेदन पत्र संबंधित दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियों के साथ 17 मार्च सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।
उन्होंने बताया कि प्रार्थी का परिवार 1 जनवरी, 2021 तक संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र सर्वेक्षण के तहत आता हो। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम योग्यता जमा दो जबकि सहायिका के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य हो तथा उसके परिवार की वार्षिक आय 35,000 रूपये से अधिक न हो। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर बुशहर से MLA नंदलाल बने 7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष : होली-लॉज गुट के MLA नंदलाल को कैबिनेट रैंक भी

एएम नाथ। शिमला : रामपुर बुशहर से विधायक नंदलाल को 7वें राज्य वित्तायोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे बुशहर के कांग्रेस खेमे को थोड़ी संजीवनी मिली है।  ये नियुक्ति मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल का गठन 17 दिसंबर तक होने की संभावना : उप मुख्यमंत्री को दिए गए विभागों से अहम विभाग दिऐ जा सकते अन्य मंत्रियों को

शिमला : मंत्रिमंडल के गठन मो लेकर कांग्रेस अभी तक उलझी हुई है । राज्य मंत्रिमंडल का गठन 17 दिसंबर तक होने की संभावना है। इसमें 10 मंत्री बनाए जाने हैं। मुख्य तौर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय बजट में हिमाचल को बड़ा झटका : उम्मीदों का पहाड़ और हाथ लगी निराशा

सुक्खू सरकार को लगा 40 हजार करोड़ का झटका 16वें वित्तायोग ने RDG ग्रांट की सिफारिश नहीं की एएम नाथ। ​शिमला : रविवार का दिन देश के लिए मिला-जुला रहा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्ति अभियान में पंचायती राज संस्थाओं को भी जोड़ा जाए – शिव प्रताप शुक्ल

राज्यपाल पहुंचे नारकण्डा, कल जाएंगे हाटू माता मंदिर* शिमला 24 अगस्त – राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर जिला शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकण्डा पहुंचे। राज्यपाल 25...
Translate »
error: Content is protected !!