आबकारी विभाग के स्थापना दिवस पर आयोजित की प्रश्नोत्तरी : सुजानपुर कालेज ने पहला और हमीरपुर कालेज ने दूसरा स्थान हासिल किया

by

हमीरपुर 24 नवंबर। राज्य कर व आबकारी विभाग के 55वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर विभाग के उप आयुक्त कार्यालय हमीरपुर ने स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। इसका मुख्य उदेश्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बारे में जागरुकता फैलाना है। इस प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर के पांच राजकीय महाविद्यालयों हमीरपुर, नादौन, सुजानपुर, बड़सर और भोरंज की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के कार्तिक चौहान व आदित्य की टीम ने प्रथम, राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय हमीरपुर की मुस्कान व अक्षिता की टीम ने द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय नादौन की कोमल बन्याल व पायल शर्मा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मेजबान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर प्रमोद पटियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि, राज्य कर व आबकारी विभाग के उप आयुक्त वरुण कटोच ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 5000 रुपये, 4000 रुपये और 3000 रुपये की राशि के साथ पदक एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में राज्य कर व आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. नवल चंद्र, अन्य अधिकारी और स्थानीय महाविद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशामुक्त ऊना अभियान के तहत सिहांणा पंचायत ने कहा नशे को न जिन्दगी को हां – परवेश रत्न

ऊना, 6 अक्तूबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहांणा में हर घर दस्तक अभियान चलाया गया जिसमें नशे को न जिन्दगी को हां का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। नायब...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनावों के साथ 9 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होते : तो केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ,प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनेगी : जयराम ठाकुर

हिमाचल से लोक सभा और विधान सभा उपचुनाव की सभी सीटें जीतेगी भाजपा,  देश को सिर्फ़ मोदी की गारंटी पर है भरोसा, झूठ बोलना कांग्रेस की पॉलिसी एएम नाथ। धर्मशाला :   हिमाचल प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

86520 मतदाता चुनेंगे अपना विधायक, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान : देहरा उपचुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, मतदान कर्मियों ने संभाला मोर्चा

राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :  देहरा में विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा पोलिंग पार्टियां ने अपने-अपने बूथों पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया है। रिटर्निंग अधिकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चलती कार में लगी आग – बाईपास पर मची अफरा-तफरी

गुरदासपुर : अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त हलचल हो गई जब एक कार में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार, धारीवाल शहर के बाईपास पर रिलायंस पंप के पास एक छोटी...
Translate »
error: Content is protected !!