*उपमुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए रुकवाया काफिला*

by
रोहित जसवाल। ऊना, 6 मार्च. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना प्रवास के दौरान मानवीयता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए अपना काफिला रुकवाया और उसे तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई।
घटना हरोली उपमंडल के पालकवाह क्षेत्र की है, जहां एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। उसी समय उपमुख्यमंत्री का काफिला वहां से गुजर रहा था। घायल को सड़क पर देख श्री अग्निहोत्री ने तुरंत काफिला रुकवाया और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने घायल व्यक्ति को अपने काफिले के वाहन से अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। प्राथमिक जांच में कोई गंभीर चोट न होने की पुष्टि के बाद घायल व्यक्ति को उसके घर(कोटला खुर्द)के लिए रवाना किया गया।
स्थानीय लोग उपमुख्यमंत्री की इस त्वरित सहायता और मानवीय संवेदनशीलता की खूब सराहना कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कम प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों में बढ़ाई जाएं स्वीप गतिविधियां : उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :    उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन – 2024 के तहत आज नोडल अधिकारियों के साथ भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर एक बैठक का...
हिमाचल प्रदेश

कंवर थाना कलां में रखेंगे जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय भवन की आधारशिला

ऊना, 2 दिसंबरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र के थाना कलां में जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

8 दिन तक किया गैंग रेप : स्कूल से घर जा रही नाबालिग को किडनैप

लुधियाना : लुधियाना में एक नाबालिग लड़की से गैंग रेप का मामला सामने आया है. एक 15 वर्षीय लड़की घरेलू विवाद के कारण अपने परिवार से भाग गई। जब वह लुधियाना (लुधियाना न्यूज) के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार पॉलिसी में सुधार लाए, सिर्फ टैक्स पर टैक्स लाद देना राजस्व बढ़ाने का तरीका नहीं : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार पॉलिसी में सुधार लाए, सिर्फ टैक्स पर टैक्स लाद देना राजस्व बढ़ाने का तरीका नहीं है। यह शब्द नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने  मीडिया के...
Translate »
error: Content is protected !!