एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप से नादौन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस बार होगा भव्य आयोजन: DC हेमराज बैरवा

by

समापन समारोह में स्काई डाइविंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे मुख्य आकर्षण
हमीरपुर 22 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के महत्वपूर्ण रूट पर ब्यास नदी के बाएं किनारे पर बसे जिला हमीरपुर के एक छोटे से कस्बे नादौन के बारे मंे कभी यह कहावत प्रचलित थी कि ‘जो आए नादौन तो फिर जाए कौन’ यानि जो एक बार नादौन आता है तो फिर उसका मन यहीं पर रम जाता है। इस कहावत को आधुनिक दौर में भी सार्थक साबित करने और इस खूबसूरत कस्बे के चहुमुखी विकास को गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कई नई योजनाओं का खाका खींच रहे हैं।
जी हां, नादौन में विभिन्न इनफ्रास्ट्राक्चर प्रोजेक्ट्स को अमलीजामा पहनाने के साथ-साथ इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने तथा इसके पुराने धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री एक दूरदर्शी सोच के साथ कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन और इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन के सहयोग से 3, 4 और 5 नवंबर को नादौन में ऑल इंडिया राफ्टिंग मैराथन सीरीज एवं एशियन चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस आयोजन को एक व्यापक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली देश-विदेश की टीमों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ इस आयोजन के माध्यम से नादौन में एडवेंचर स्पोर्ट्स, एडवेंचर टूरिजम और धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन की संभावनाओं की ब्रांडिंग भी की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि 5 नवंबर को दोपहर बाद आयोजित होने वाले प्रतियोगिता समापन समारोह को एक भव्य रूप प्रदान किया जाएगा और इसमें स्काई डाइविंग शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
हेमराज बैरवा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों बाबा बालक नाथ मंदिर, चिंतपूर्णी माता, ज्वालाजी माता, बज्रेश्वरी माता और चामुंडा माता के रूट पर नादौन शहर एक बहुत ही महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसके अलावा नादौन का अपना भी वैभवशाली इतिहास रहा है। उपायुक्त ने कहा कि अदभुत प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ इतिहास के विभिन्न कालखंडों में ऐतिहासिक, धार्मिक और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहे इस क्षेत्र के वैभव को पुनर्जीवित करने की दिशा में वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर टूरिजम भी अहम भूमिका निभा सकता है।
उपायुक्त ने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार नादौन में ब्यास की जलधारा और यहां का मौसम रिवर राफ्टिंग तथा अन्य वाटर स्पोर्ट्स के लिए बहुत ही अनुकूल है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिताओं के लिए भी विशेषज्ञ नादौन और इसके आस-पास के क्षेत्र को बहुत ही अच्छी साइट बता रहे हैं।
हेमराज बैरवा ने कहा कि रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के आयोजन से नादौन और इसके आस-पास के क्षेत्र निसंदेह पर्यटन मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हमारी समृद्ध संस्कृति हमारी पहचान है और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी – अनिरुद्ध सिंह

सोलन  :  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में मनाए जाने वाले मेले, उत्सव एवं त्यौहार समृद्ध संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण हैं। अनिरुद्ध सिंह गत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

संत ढांगूवाला गवर्नमेंट कॉलेज बीटन के वार्षिक समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल : हरोली में तीनों दिशाओं में कॉलेज, 5 साल के भीतर हरोली के हर घर और हर खेत को पानी पहुंचाया जाएगा

बीटन : संत ढांगूवाला गवर्नमेंट कॉलेज बीटन के वार्षिक समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उप...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तपोवन में विस सत्र 19 से 23 दिसंबर तक होगा आयोजित, सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी सुनिश्चित – शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में नहीं बरती जाएगी कोताही: विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

धर्मशालाः 04 दिसंबर। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी तथा सी०सी०टी०वी० तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हेड कांस्टेबल जसवीर लापता नहीं हुआ था बल्कि वह छुपा हुआ था : मारपीट के मामले की जांच का जिम्मा भी अब सीआईडी को दी गई सौंप – डीआईजी डॉ. डीके चौधरी

एएम नाथ। सिरमौर :  सिरमौर पुलिस के हेड कांस्टेबल जसवीर के मिल जाने के बाद अब कई तरह के खुलासे हो रहे है। सीआईडी क्राइम के डीआईजी डॉ. डीके चौधरी ने पत्रकारवार्ता में बताया...
Translate »
error: Content is protected !!