कांगड़ा में पीआईए लिखा पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से मचा हड़कंप, हरकत में आई पुलिस

by
कांगड़ा :  हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के अंतर्गत विधानसभा नूरपुर की पंचायत सुलयाली के वार्ड नंबर छह कछालू मां चतड़ी माता मंदिर के पास एक संदिग्ध गुब्बारा मिला है। इस गुब्बारे पर पाकिस्तान चिन्ह चांद और तारा है. साथ ही इस पर पीआईए भी लिखा हुआ है.
कांगड़ा जिले के नूरपुर पंचायत की महिला शीतल ने बताया कि मैं, शनिवार की सुबह घर से बाहर निकली तो मैने झाड़ियों में एक गुब्बारा देखा. जब मैंने उस गुब्बारे को पास आकर देखा तो इस गुब्बारे पर पाकिस्तान चिन्ह था. इस पर पीआईए लिखा हुआ था. यह मामला सामने आने के बाद से कछालू गांव में संदिग्ध बैलून को लेकर चर्चा चरम पर है.  मामला संदेहास्पद होने के कारण मैंने इसकी जानकारी अपने पिता को दी. पिता ने पंचायत प्रधान और पुलिस को सूचित किया. इस गुब्बारे को देखने स्थानीय लोग एकत्रित हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम अब इस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है- डीएसपी
स्थानीय निवासी प्रीतम ने कहा कि मैं सुबह काम पर जा रहा था, तो मैंने खड्ड में देखा कि एक गुब्बारा पड़ा हुआ है. जिस पर पाकिस्तान चिन्ह छपा हुआ है. हमने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस इसकी जांच करने पहुंची।
कांगड़ा के डीएसपी विशाल वर्मा ने फोन पर बताया की हमें स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली थी कि सुलयाली के कछालू गांव में एक संदिग्ध पाकिस्तान चिन्हित गुब्बारा पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। लोकल थाने प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. थाना पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इस घटना के पीछे मंशा क्या है और यह गुब्बारा कहां से आया?
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर विस क्षेत्र की ओर से चार लाख 36 हजार का विधायक केवल सिंह पठानिया ने चेक सीएम को किया भेंट

शाहपुर, 10 अगस्त। आपदा प्रभावितों की मदद के लिए शाहपुर कांग्रेस तथा फ्रंटल संगठन मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए खुलकर मदद कर रहे हैं। यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार वापिस ले एफआईआर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

अपनी ही पार्टी के विधायकों पर से विश्वास खो चुकी है प्रदेश सरकार , विधायकों और उनके परिवारों को प्रताड़ित करना बंद करे सरकार – जयराम ठाकुर यदि सरकार के पास बहुमत तो साबित करे,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अहिल्याबाई होलकर ने भारत और भारतीयता को नया आयाम दिया : जयराम ठाकुर

सामाजिक समरसता, न्याय प्रियता, सनातन संस्कृति के संरक्षण की अग्रदूत हैं लोकमाता होलकर अहल्याबाई होलकर का जीवन प्रेरणादायक बल्ह में आयोजित त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर के औहर में 33.75 करोड़ रुपये के पर्यटन परिसर की मुख्यमंत्री ने आधारशिला रखी : आधुनिक सुविधाओं से लैस इस परिसर में होटल ब्लॉक, फूड कोर्ट और मनोरंजन क्षेत्र होंगे शमिल

एएम नाथ। बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के औहर में एक नए पर्यटक परिसर की आधारशिला रखी। 33.75 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले और आधुनिक सुविधाओं...
Translate »
error: Content is protected !!