कांग्रेस पार्टी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की

by

लुधियाना, 27 मई: देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर आज कांग्रेस पार्टी की ओर से स्थानीय सराबा नगर में आयोजित एक सभा के दौरान उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान पार्टी नेताओं ने देश के निर्माण में पंडित नेहरू जी के योगदान को याद किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, लुधियाना शहरी कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने कहा कि आजादी और उसके बाद देश के निर्माण में पंडित नेहरू जी का महान योगदान था। उन्होंने कहा कि भाखड़ा नांगल बांध और पंजाव खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी जैसी संस्थाएं पंडित नेहरू जी की महान सोच का परिणाम हैं। उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी और देश को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ा योगदान दिया।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पंडित नेहरू जी के विचारों पर चलने की अपील की। पंडित नेहरू जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में इंद्रजीत कपूर, बीएम कालिया, वरुण शर्मा, पुलकित चौधरी, जसविंदर सिंह ओसाहन, तरसेम लाल, निर्भय सिंह रंगूवाल, बाल कृष्ण बाली भी शामिल रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारत-पाकिस्तान सीमा को आपसी व्यापार के लिए खुलवाने की मांग : कीर्ति किसान यूनियन ने वाघा और हुसैनीवाला बॉर्डर खुलवाने की मांग को लेकर किसान सम्मेलन किया आयोजित

गढ़शंकर 18 सितंबर: पंजाब से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा को आपसी व्यापार के लिए खुलवाने की मांग को लेकर कीर्ति किसान यूनियन द्वारा किए जा रहे जिला स्तरीय सम्मेलनों की श्रृंखला के तहत डानसीवाल गांव...
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ सहित एक गिरफ्तार

गढ़शंकर -गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 50 ग्राम नशीले पाउडर समेत गिरफ्तार किया है। सब-इंस्पेक्टर मनजीत लाल द्वारा पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गांव पाहलेवाल के नजदीक सामने से आ रहे एक...
article-image
पंजाब

सेखोवाल में लगे अंगदान कैंप में 4 लोगों ने देहदान के और 12 लोगो ने नेत्रदान के फॉर्म भरे :  रोटरी आई बैंक एंड कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर द्वारा श्री गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी सेखोवाल के सहयोग से लगाया कैंप

गढ़शंकर :  रोटरी आई बैंक एंड कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर द्वारा श्री गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी सेखोवाल के सहयोग से श्री गुरु रविदास जी के गुरुद्वारा साहिब के परिसर में डॉ. भीम राव आंबेडकर...
Translate »
error: Content is protected !!