किरणदीप कौर रही प्रथम: खालसा कालेज में विश्व ओजन दिवस दौरान आयोजित पोस्टर मेकिंग मुकाबले

by

गढ़शंकर:16 सितम्बर
बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में लाइफ साइंस विभाग द्वारा विश्व ओजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर थीम ‘ग्लोबल कोआप्रेशन टू प्रोटैक्ट लाइफ आन अर्थ’ को मुख्य रखते हुए विद्यार्थियों को पोस्टर मेकिंग मुकाबले करवाए गए। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर ओजोन के महत्व को पेश किया।
प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने ओजोन का हमारी जिंदगी में रोजाना के महत्व संबंधी विद्यार्थियों को जागरुक करते हुए बताया कि कुदरत ने धरती पर हमारे जीवन के लिए जो ओजोन लेयर बनाई, को बचाना हर किसी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि ओजोन लेयर की संभाल नहीं जाती है, तो आने वाले समय में इसका भयानक असर देखने को मिलेगा।
इस मौके पर करवाए गए पोस्टर मेकिंग मुकाबले में किरणदीप कौर ने पहला स्थान, दीक्षा रानी तथा किरणदीप कौर ने दूसरा तथा ईशा कौर व मानसी राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिन्हें प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।
इस मौके पर विभाग प्रमुख डा. मनवीर कौर, डा. कुलदीप कौर, प्रोफैसर जतेन्द्र कौर, प्रोफैसर अश्वनी कुमार, प्रोफैसर जसप्रीत कौर द्वारा पोस्टर मेकिंग मुकाबले में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वाति मालीवाल केस में क्या बोले केजरीवाल – केजरीवाल ने ये भी साफ कर दिया सुनीता केजरीवाल चुनाव लड़ेंगी या नहीं जानिए

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल केस में अपनी चुप्पी तोड़ दी है। इसके साथ ही केजरीवाल ने ये भी साफ कर दिया है कि सुनीता केजरीवाल चुनाव लड़ेंगी या...
article-image
पंजाब

मोहाली का वेरका मिल्क प्लांट बना गुणवत्ता का प्रतीक: बिक्रम सिंह माहल

मोहाली/दलजीत अजनोहा : वेरका मिल्क प्लांट मोहाली के जनरल मैनेजर बिक्रम सिंह माहल ने जानकारी दी कि प्लांट बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है और पंजाब के डेयरी सेक्टर में गुणवत्ता और ग्राहक सेवा का...
article-image
पंजाब

इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप- नाबालिग लड़की से रेप : रेस्टोरेंट में खाने को बुलाया, कालेज के बाहर छोड़कर फरार

पटियाला :  नाबालिग लड़की सोशल मीडिया पर बने दोस्त से मिलने पहुंची, जिसने उसके साथ रेप कर दिया।  रेप की वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया तो लड़की ने बीती रात पुलिस को...
Translate »
error: Content is protected !!