किसान जत्थेबंदियों द्वारा डिप्टी स्पीकर रौड़ी के कार्यालय समक्ष धरना 

by
गढ़शंकर, 10 मार्च:  संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज जहां कुल हिंद किसान सभा, किर्ती किसान यूनियन, जमहूरी किसान सभा आदि किसान जत्थेबंदियों  द्वारा हलका विधायक व डिप्टी स्पीकर विधानसभा पंजाब जय कृष्ण सिंह रौड़ी के कार्यालय समक्ष धरना दिया गया और पंजाब सरकार तथा केंद्र सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके संबोधित करते कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल,  दर्शन सिंह मट्टू, हरमेश ढेसी, कुलविंदर चाहल, चौधरी अच्छर सिंह, बीबी सुभाष मट्टू, अशोक कुमार, कुलभूषण कुमार, महेंद्र कुमार बड्डोआण आदि वक्ताओं ने कहा कि केंद्र तथा पंजाब सरकार हक मांग रहे किसानों को दबाना चाहती है जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समूह वक्ताओं ने कहा कि गत 3 मार्च को मुख्यमंत्री पंजाब भगवत सिंह मान ने किसान नेताओं से व्यवहार ठीक नहीं किया। किसान नेताओं ने 5 मार्च को किसानों की गिरफ्तारियों की जमकर निंदा की। कामरेड दर्शन मट्टू व अन्य नेताओं ने मांग की कि सरकार किए वादे अनुसार किसानी मांगों को लागू करे अन्यथा संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर अमरजीत सिंह, प्रोफेसर कुलवंत सिंह, श्याम सुंदर कपूर, मास्टर बलवंत राम, सुरेंद्र चुम्बर, प्रेम राणा, कैप्टन करनैल सिंह आदि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक क्लिक : निजी तकसीम संबंधी अर्जियां अपलोड

सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत कर निजी तकसीम का काम किया सरल-डीसी होशियारपुर। पंजाब सरकार द्वारा निजी तक्सीम को दर्ज करने की प्रक्रिया को और सरल व सही बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल...
article-image
पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका : कांग्रेस ने उनके दो करीबियों को किया सस्पेंड – दोनों नेताओं ने सिद्धू के लिए मोगा में पिछले 21 जनवरी को रैली की थी आयोजित

सिद्धू के लिए किया था रैली का इंतजाम, कांग्रेस ने इन दो नेताओं को किया सस्पेंड चंडीगढ़।  पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस ने उनके दो करीबियों को सस्पेंड...
article-image
पंजाब

Dr. Daljit Ajnoha Honoured by

Hoshiarpur /2March /Buearu :  Eminent  personality Dr. Daljit Ajnoha was honoured in a special ceremony organized by the Batra Family. The event was a heartfelt occasion where Dr. Ajnoha was felicitated for his remarkable...
article-image
पंजाब

कांग्रेस ने सात, आप ने तीन, शिरोमणि अकाली दल ने एक सीट पर और 2 सीटों पर आज़ाद उम्मीदवारों ने की जीत दर्ज : आप के चार मंत्री हारे – पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर चौकोना मुकाबला में एक बार फिर कांग्रेस ने बढ़त की दर्ज

चंडीगढ़ : पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर चौकोना मुकाबला में एक बार फिर कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 7 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। आम आदमी पार्टी ने 2019 के मुकाबले...
Translate »
error: Content is protected !!