केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार पर कसा शिंकजा : भारतीय दंड संहिता की धारा 201 जोड़ी, मालीवाल के साथ मारपीट करने के आरोप में

by

दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार के खिलाफ ‘सबूत मिटाने और झूठी जानकारी देने’ के लिए भारतीय दंड संहिता की नयी धारा जोड़ी है।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कुमार पर 13 मई को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर मालीवाल के साथ मारपीट करने का आरोप है। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 201 जोड़ी गई।  अधिकारी ने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 201 (अपराध के साक्ष्य को मिटाने या अपराधी को बचाने के लिए गलत सूचना देना) जोड़ी गई है। उन्होंने बताया कि धारा 201 के अंतर्गत मामले में सबसे बड़े अपराध के लिए दी गई सजा के छठे हिस्से के बराबर कारावास का प्रावधान है। कुमार के खिलाफ 16 मई को भादंसं के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें महिला को आपराधिक धमकी, हमला या बल प्रयोग और गैर इरादतन हत्या के प्रयास से संबंधित धाराएं शामिल हैं। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल ने आरोप लगाया था कि जब वह केजरीवाल से मिलने गई थीं तब कुमार ने उन पर हमला किया और मारपीट की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस ने 15 अक्टूबर तक अपने सभी कर्मियों की रद्द की छुट्टियां

चंडीगढ़: पंजाब में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां 15 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं। केवल विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी मंजूर की...
पंजाब

ए.डी.सी अमित कुमार पांचाल ने सिविल अस्पताल में लगवाई कोविड वैक्सीन की पहली डोज

जिले में कोविड वैक्सीन की 49600 डोजें लगी पुलिस लाइन अस्पताल में आज लगी 360 डोजें होशियारपुर:  डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने योज्य लाभार्थियों को अपने नजदीकी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड टीकाकरण...
Translate »
error: Content is protected !!