केवी सलोह के निर्माणाधीन भवन की निगरानी समिति की मासिक बैठक आयोजित : केवी सलोह के निर्माणाधीन भवन की निगरानी समिति की मासिक बैठक आयोजित उपायुक्त ने भवन के निर्माणाधीन कार्यों को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के दिए निर्देशउपायुक्त ने भवन के निर्माणाधीन कार्यों को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

by
ऊना, 18 अगस्त – केन्द्रीय विद्यालय सलोह के निर्माणाधीन भवन की निगरानी समिति की मासिक बैठक उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने केवी सलोह के निर्माणाधीन भवन में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट का जायजा लिया। इस दौरान राघव शर्मा ने निर्माणाधीन भवन का कार्य कर रहे बीएसएनएल के अधिकारियों को 30 सितंबर तक निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों को नए भवन में पठन-पाठन का कार्य सुचारु रूप से चल सके और विद्यार्थियों को नया भवन मिल सके। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर लगाने व जल शक्ति विभाग को पेयजल की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य युधवीर सिंह ने उपायुक्त राघव शर्मा का स्वागत किया तथा निगरानी समिति की मासिक बैठक में अजेंडे का बिंदुबार विवरण दिया।
इस अवसर पर बीएसएनएल के उपमंडल अधिकारी एसपीएस बाजवा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता पुनीत शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हरोली, बिजली विभाग सहायक अभियंता हरोली, राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज अंबोटा के वास्तुकला के विभागाधायक्ष अरुण शर्मा, सदस्य रविंद्र सिंह व मनोज कुमार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री ने लगभग 22 करोड़ रूपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के किए लोकार्पण व शिलान्यास : हरोली हल्के को सम्पूर्ण हरोली सक्षम हरोली के नाम से जाना जाएगा – उप मुख्यमंत्री

रोहित लंबड़ । हरोली (ऊना) 10 जनवरी – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत लगभग 22 करोड़ रूपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लोकार्पण और 3.22 करोड़ रूपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11.80 ग्राम चिट्‌टा पकड़ा : दो युवक गिरफ्तार

ऊना : हिमाचल के ऊना में पुराना होशियारपुर रोड पर पुलिस ने 11.80 ग्राम चिट्‌टा पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने चक्कर (शिमला) के विजय कुमार और मैहरे (हमीरपुर) के सुधांशु कुमार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैगिंग रोकने के लिए अलर्ट रहें सभी अधिकारी और समिति के सदस्य : आईएचएम की एंटी रैगिंग समिति की बैठक में एडीएम राहुल चौहान ने दिए निर्देश

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 19 सितंबर। होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान के परिसर में आयोजित की गई। हमीरपुर के एडीएम एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य राहुल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास परियोजनाओं में वन स्वीकृति मामलों का तुरंत करें निपटारा: डीसी हेमराज बैरवा

उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक* एएम नाथ। धर्मशाला, 30 मई। कांगड़ा जिला प्रशासन ने जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) और के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!