कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 33 के मोहल्ला प्रेमगढ़ में ट्यूबवेल का निर्माण कार्य करवाया शुरु : पंजाब सरकार ने थामा है प्रदेश के हर जरुरतमंद का हाथ: ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 15 नवंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रदेश के हर जरुरतमंद का हाथ थामा है और उनके लिए कार्य कर रही है ताकि उन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जा सके। वे वार्ड नंबर 33 के मोहल्ला प्रेमगढ़ में 29 लाख रुपए की लागत से लगने वाले ट्यूबवेल के कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मोहल्ले में 800 फुट गहरे बोर वाला ट्यूबवेल लगवाया जा रहा है ताकि लोगों तक साफ पीने वाला पानी पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहरों व गांवों में लगातार विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों तक 600 यूनिट नि:शुल्क बिजली पहुंचाई गई है, जिसका लोगों को काफी लाभ मिला है। इसके अलावा वर्षों से लंबित पड़ा जालंधर-होशियारपुर मार्ग का निर्माण कार्य करवाया गया, होशियारपुर में मैडिकल कालेज खुलने जा रहा है, सिविल अस्पताल व तहसील की नई ईमारत बनने जा रही है, गांव बजवाड़ा में सीवरेज लाइन का कार्य शुरु किया गया है। इसके अलावा अन्य कई विकास कार्य सिर्फ होशियारपुर में ही करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गति इसी तरह जारी रहेगी। इस मौके पर पार्षद गुरप्रीत कौर, मोहित सैनी, विजय अग्रवाल, बलवीर सैनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लड़की कनाडा में .. मां ने लड़की की फोटो से सगाई करवा-करवाकर लोगों से ठगे 1.60 करोड़ रुपये ….

खन्ना : खन्ना जिले में एक हैरान कर देने वाला ठगी का मामला सामने आया है. यहां एक मां-बेटी ने कनाडा में शादी और बसने का झांसा देकर सात से ज्यादा युवकों के परिवारों...
article-image
पंजाब

मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलदीप सिंह सैनी ने मंडियों का दौरा कर गेहूं खरीद का जायजा लेते खरीद शुरू करवाई 

गढ़शंकर, 16 अप्रैल:  सरदार बलदीप सिंह सैनी चेयरमैन मार्किट कमेटी गढ़शंकर द्वारा अनाज मंडी गढ़शंकर, रोड मजारा, पद्दी सूरा सिंह में गेहूं के खरीद प्रबंधों का जायजा लिया और गेहूं की खरीद शुरू करवाई।...
article-image
पंजाब

गद्दी बाबा गामे शाह प्रितम शाह की जायदाद का इंतकाल हुया सतपाल शाह(सैनी) के नाम

गढ़शंकर :  गद्दी बाबा गामे शाह प्रितम शाह की जायदाद का इंतकाल तीस सितंबर, 2016 को सतपाल शाह(सैनी)चेला बाबा गामे शाह चेला मौजु शाह के नाम हो चुका है। यह जानकारी गांव कुनैल के...
Translate »
error: Content is protected !!