क्या पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी : खन्ना

by

गुलजार सिंह की मौत ने पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल : खन्ना
होशियारपुर 9 सितम्बर  : पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने संगरूर जिले के तुर बंजारा गांव के निवासी गुलजार सिंह की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को इसका जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि जिस पंजाब में सरकार नशे के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें और अभियान चलाने का दावा करती है, वहां यदि कोई आम नागरिक नशे के खिलाफ आवाज उठाता है और उसके बाद उसे कथित तौर पर दबाव, अपमान और धमकियों का सामना करना पड़ता है, तो यह पंजाब के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है।
उक्त विचार खन्ना ने अपने कार्यालय में मिलने आये लोगों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये ।खन्ना ने कहा कि क्या अब पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी? उन्होंने कहा कि गुलजार सिंह का मामला केवल एक व्यक्ति की दुखद मौत का मामला नहीं है, बल्कि यह पंजाब में आम नागरिक के बोलने के अधिकार, सुरक्षा और सरकार की जवाबदेही से जुड़ा गंभीर प्रश्न है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार गुलजार सिंह ने अपने गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने कथित तौर पर खुलेआम बिक रहे नशे का मुद्दा उठाया था। इसके बाद परिवार की ओर से स्थानीय स्तर पर उन पर दबाव बनाए जाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए मजबूर किए जाने के आरोप लगाए गए। बाद में गुलजार सिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया और इलाज के दौरान लुधियाना में उनकी मौत हो गई। मौत से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में उन्होंने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। खन्ना ने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए तथा गुलजार सिंह के परिवार द्वारा लगाए गए प्रत्येक आरोप की गंभीरता से जांच की जानी चाहिए और सभी दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार के सामने अपनी समस्या रखने वाला आम नागरिक ही खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे, तो यह लोकतंत्र और कानून दोनों के लिए गंभीर खतरे की घंटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

HLMIA trom time fo fime

In the recent past, talk on “Sustainability and decarbonization”. workshops on “Team working”, sessions on “Solar energy management” and “Gen. Al. Opportunities and Challenges for the Industry and moving on fo Industry 4.0/5.0” were...
article-image
पंजाब

‘वर्चुअल रियलिटी, गेमिंग और कोडिंग’ पर जिला रोजगार ब्यूरो होशियारपुर में कार्यशाला आयोजित

होशियारपुर, 11 अक्तूबर : जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो और मॉडल कैरियर सेंटर होशियारपुर ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा के सहयोग से 10 और 11 अक्तूबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिप्पलांवाला, सेंट जोसेफ...
article-image
पंजाब

अज्ञात वाहन की टक्कर से बैंक सुरक्षा गार्ड की मौत : आरोपी के खिलाफ कारवाई ना करने पर खफा गांववालों ने किया ट्रैफिक जाम

माहिलपुर, 7 नवंबर  : एक महीने पहले माहिलपुर मुख्य चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मिरतक बैंक सुरक्षा गार्ड की मौत के बाद माहिलपुर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध कोई कार्यवाही...
article-image
पंजाब

डॉ. सीमा गर्ग ने होशियारपुर के कार्यकारी सिविल सर्जन का कार्यभार संभाला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव, श्री कुमार राहुल, आईएएस के आदेशानुसार, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग ने 1 सितंबर 2025 से होशियारपुर के कार्यकारी सिविल सर्जन का...
Translate »
error: Content is protected !!