क्लासमेट के साथ किया दुष्कर्म, शादी का दिया था झांसा : आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

by

जगराओं  । पंजाब के लुधियाना जिले में साथ पढ़ने वाली युवती से इंटरनेट मीडिया पर संपर्क बढ़ाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में थाना सिटी जगराओं में सुमित मिश्रा निवासी डिस्पोजल रोड के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल के दिनों से आरोपित सुमित मिश्रा को जानती थी। दोनों ने साथ में स्कूल और बाद में कॉलेज भी किया। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई जो इंटरनेट मीडिया के जरिए और गहरी होती चली गई।

युवती का आरोप है कि सुमित ने शादी का वादा कर कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपित ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें उसके परिवार वालों को भेज दीं।

एसआई कमलदीप कौर ने बताया कि आरोपित सुमित मिश्रा, जो एक निजी दुकान में कार्यरत है, के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवती से डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने के आरोप में मामला दर्ज

मोहाली :  युवती से डेढ़ साल तक खरड़ में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने के आरोप में तरनतारन निवासी युवक अभिषेक शर्मा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पीड़िता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिला स्तर पर जिला शिमला से उत्कृष्ट विभाग के रूप में डीपीआरओ कार्यालय शिमला सम्मानित

रोहित भदसाली। शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आज ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह में जिला स्तर पर जिला शिमला से उत्कृष्ट विभाग के रूप में जिला लोक संपर्क...
article-image
पंजाब

5 तोला सोने के आभूषण और 50,000 रुपये की चोरी के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर, 30 दिसंबर : गढ़शंकर पुलिस ने कमलजीत कौर पत्नी चरनजीत निवासी गांव डंगोरी थाना गढ़शंकर की शिकायत पर उसके घर से 5 तोले सोने के आभूषण व 50 हजार रुपये चोरी करने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं चाहती हूं कि गांव से मेरी एक बहन निकले जो मेरे रेसलिंग के सारे रिकॉर्ड को तोड़े : ओलिंपिक मेडल का घाव बहुत गहरा, उबरने में समय लगेगा – विनेश फोगाट

नई दिल्ली : कुश्ती के फाइनल मैच से पहले अयोग्य घोषित होने वाली स्टार पहलवान विनेश फोगाट शनिवार की सुबह भारत लौट चुकी हैं। उनके स्वागत में हजारों की संख्या में फैंस दिल्ली एयरपोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!