खंडूर साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी अमृतपाल : बठिंडा लोकसभा से सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू निर्दलीय चुनाव लड़ सकते

by

खंडूर साहिब : डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी आतंकवादी अमृतपाल सिंह लोकसभा चुनाव लड़ेगा। अमृतपाल के वकील राजदेव सिंह खालसा ने यह जानकारी दी। वकील राजदेव सिंह खालसा ने डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह खालसा से मुलाकात की, जहां से उन्होंने मीडिया के साथ एक वॉयस संदेश साझा किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह खालसा खडूर साहिब से निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं, लेकिन वह किसी भी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ेंगे।
वहीं दूसरी ओर, बठिंडा लोकसभा से पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों से पता चला है कि सिद्धू के पिता नामांकन के लिए अपनी फाइल तैयार करवा रहे हैं।उन्होंने निर्दलीय उमीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ने का मन पूरी तरह से बना लिया है। बलकौर सिंह के चुनाव मैदान में आने के बाद सभी समीकरण बदलने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है।

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है अमृतपाल सिंह : वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। हफ्तों की नाटकीय तलाशी के बाद, पंजाब पुलिस ने 29 वर्षीय सिंह को अप्रैल 2023 को कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत रोडे के एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया था। पिछले साल फरवरी में, सिंह के अनुयायियों ने एक गिरफ्तार सहयोगी की रिहाई के लिए अजनाला पुलिस स्टेशन पर धावा बोला था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिंक उदयपुर ने रेंजर्स दिल्ली को 3-1 से व बीएएम गढ़शंकर ने लायलपुर जालंधर को 2-0 से पराजित कर मुकाबला जीता- 59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन

माहिलपुर – 22 फरवरी से शुरू 59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन क्लब वर्ग में पहला खेल जिंक फुटबाल अकेडमी उदयपुर व रेंजर्स एफसी दिल्ली के खिलाड़ियों के...
article-image
पंजाब , समाचार

नशे और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए केंद्र सरकार सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन रोकथाम तकनीक लगाए-तिवाड़ी

अमृतसर : लोक सभा मैंबर, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद मनीष तिवाड़ी ने अमृतसर में प्रैस वार्ता करते हुए पंजाब में सरहद पार से लगातार हो रहे नशे...
article-image
पंजाब

5% वेतन वृद्धि सहित कर्मचारी बहाली की मांग लागू करने के पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशो के पश्चात हड़ताल स्थगित करने का फैसला-रेशम सिंह गिल

तलवाड़ा : पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के एक पैनल की बैठक परिवहन मंत्री पंजाब लालजीत सिंह भुल्लर के सहित परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ हुई।जिसमें अक्तूबर महीने...
article-image
पंजाब

स्टेट जुडो चैम्पियनशिप में वैभव ओहरी ने स्वर्ण पदक हासिल कर किया जिला का नाम रोशन : खन्ना खन्ना ने वैभव को किया सम्मानित, भविष्य में और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की जताई आशा

होशियारपुर 16 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब स्कूल स्टेट जुडो चैंपियनशिप अंडर 17 वर्ग में होशियारपुर के वैभव ओहरी द्वारा स्वर्ण पदक हासिल करने पर उसको सम्मानित किया। इस मौके...
Translate »
error: Content is protected !!